फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसानों के कल्याण पर कृषि विभाग खर्च करेगा करीब 1 करोड़ का बजट

किसानों के कल्याण पर कृषि विभाग खर्च करेगा करीब 1 करोड़ का बजट

Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों के कल्याण पर कृषि विभाग खर्च करेगा करीब 1 करोड़ का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कृषि विभाग की वर्ष 2017-18 के लिए तैयार की गई जिला एक्शन योजना के अंतर्गत किसानों के कल्याण के लिए तैयार की गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर 1 करोड़ 7 लाख 30 हजार 300 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं किसानों को आसपास के राज्यों के प्रगतिशील किसानों से रूबरू भी करवाया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दी। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजना की प्रगति और समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।

इससे पहले कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिये आत्मा योजना की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि कृषि विभाग को किसान क्लब बनाकर किसानों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए। जब किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा तभी सरकार का मकसद पूरा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए थानेसर, लाडवा, बाबैन, शाहबाद और पिहोवा ब्लाकों में अधिक से अधिक किसान प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं और किसानों की भूमि के स्वास्थ्य को भी चेक किया जाए। कृषि विभाग की जिला एक्शन प्लान योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पशुपालन विभाग और मछली पालन विभाग के साथ आर्थिक तालमेल बनाकर काम करना होगा। इतना ही नहीं किसानों को आसपास के राज्यों का भ्रमण करवाना होगा और समय-समय पर किसान मेलों का आयोजन कर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाए। मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह सहित कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed