फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 Amrit Sarovars to be inaugurated today; Agriculture Minister Shyam Singh Rana to launch the event.

Kurukshetra News: आज 15 अमृत सरोवरों का होगा लोकार्पण, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
15 Amrit Sarovars to be inaugurated today; Agriculture Minister Shyam Singh Rana to launch the event.
कुरुक्षेत्र। जिले में विकसित 15 अमृत सरोवरों का बुधवार को लोकार्पण किया जाएगा। नए लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। इन सरोवरों के निर्माण पर करीब 8 करोड़ 85 लाख 57 हजार रुपये की लागत आई है। इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार 1 जुलाई को राज्यभर में 325 अमृत सरोवरों का राज्य स्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम अंबाला के नारायणगढ़ में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वहां से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर भी किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण को बढ़ावा देती है। इसका लक्ष्य भूजल स्तर में सुधार लाना है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के विकास को भी प्रोत्साहन देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed