फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 984 वाहनों के चालान

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 984 वाहनों के चालान

Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 984 वाहनों के चालान
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 984 वाहनों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
यातायात नियमों का उल्लंघन करना सोमवार को वाहन चालकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने जिले भर में नियमों को तोड़ रहे 984 वाहनों के चालान कर दिए। इनमें से सबसे अधिक दोपहिया वाहन रहे। इनमें से अधिकतर के चालान बिना हेलमेट और कागजात के कारण किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस डे पर पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी ट्रैफिक तान्या ने बताया कि जिला में इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि ज्यादा से ज्यादा वाहनों को चेक करें और कमी मिलने पर चालान किया जाए। इसी के चलते ही सुबह आठ बजे से देर शाम तक जिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और 984 वाहनों के चालान काटे। सबसे ज्यादा एसएचओ ट्रैफिक ने 390 चालान काटे। थाना सदर थानेसर एरिया में 94, थाना शाहाबाद एरिया में 25, थाना शहर थानेसर एरिया में 114, थाना लाडवा एरिया में 37, थाना पेहवा एरिया में 101, थाना इस्माईलाबाद एरिया में 32, थाना झांसा एरिया में 36, थाना बाबैन एरिया में 21, थाना केयूके एरिया में 95, महिला थाना पुलिस ने 10 वाहनों के चालान किए। गए। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों और अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा माह के बारे में जानकारी भी दी गई। डीएसपी तान्या ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए सभी पुलिस थानों में एल्कोहल सेंसर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस की अपराध शाखा-2 ने दो लोगों को काबू कर एक कट्टा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। निरीक्षक दीपेंद्र कुमार की टीम गश्त पर थी। उन्होंने दो व्यक्तियों को आते देखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक कर उनको रोक कर चेक किया तो उनके कब्जे से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। उनकी पहचान प्रमोद कुमार और अरविंद्र कुमार निवासी गांव सांगाखेडा जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed