{"_id":"5a468bea4f1c1b0b788b58a9","slug":"141514572778-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा की 4 सदस्यीय कमेटी वेस्ट मेनेजमेंट के लिए भूमि करेगी सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा की 4 सदस्यीय कमेटी वेस्ट मेनेजमेंट के लिए भूमि करेगी सर्च
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा की चार सदस्यीय कमेटी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भूमि करेगी सर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए सस्ते मेें भूमि सर्च करने की जिम्मेदारी नपा बोर्ड की बैठक में गठित की गई चार सदस्यीय सह कमेटी को सौंपी गई है। यह टीम सस्ती जमीन सर्च करेगी। उसके बाद इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया जाएगा। यह जानकारी नपा प्रधान बलदेव राज चावला ने नपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि इस कमेटी में पार्षद बलदेव राज सेठी, देवराज चराया, नीलम साहनी और सतविंद्र हांडा को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सस्ती जमीन उपलब्ध होने के बाद यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। उसके बाद इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए इस प्रोजेक्ट को शुरू करना बेहद महत्वपूर्ण होगा। चावला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नपा उपप्रधान जानबूझकर इस काम में बाधा अटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नपा बोर्ड की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए चार करोड़ से 10 एकड़ भूमि खरीद के बारे में मात्र विचार किया गया था। प्रस्ताव रखा गया था। इसी प्रोजेक्ट के लिए बाद में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन नपा उपप्रधान इस बैठक के बीच से उठकर चले गए थे। उन्होंने कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं किए थे। इसलिए अधूरी जानकारी के आधार पर ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए जनता को गुमराह करने का काम किया। यह सरासर गलत है। पार्षद सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जो उपप्रधान बैठक की कार्रवाई को पूरा न सुने और शहर का विकास करवाने की बजाय, उस में बाधक बने ऐसे उपप्रधान को तत्काल प्रभाव से त्याग पत्र दे देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और नपा प्रधान बलदेव राज चावला के नेतृत्व में शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उपप्रधान गुलशन कवात्तरा मात्र सुर्खियों में रहने और प्रधान की कुर्सी न मिलने के कारण गलत प्रचार कर रहे हैं। पार्षद सुरेंद्र शर्मा सहित कईं पार्षदों ने उपप्रधान गुलशन कवात्तरा से त्याग पत्र देने की मांग की। इस अवसर पर अजय कुमार, बाला देवी, मेवा देवी, गीता रानी, ज्ञान देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।