{"_id":"5a1daf9b4f1c1bb6678beb03","slug":"141511894939-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति के लिए प्रत्येक नागरिक को बनना होगा अर्जुन : सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति के लिए प्रत्येक नागरिक को बनना होगा अर्जुन : सोलंकी
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति के लिए प्रत्येक नागरिक को बनना होगा अर्जुन : सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि विश्व शांति के लिए प्रत्येक नागरिक को अर्जुन बनना होगा। जब प्रत्येक मनुष्य अर्जुन का रूप धारण करेगा। तभी राष्ट्र का कल्याण संभव होगा। इतना ही नहीं यह हरियाणा का गौरव है कि हजारों वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इन उपदेशों को आज जीवन में धारण करने की जरूरत है।
राज्यपाल मंगलवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में केडीबी की तरफ से आयोजित भक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल सोलंकी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी राज राजेश्वर महाराज, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी मानद सचिव अशोक सुखीजा, एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में ही सभी समस्याओं का हल निहित है। आज इस ग्रंथ का अनुसरण करने की जरूरत है। 21वीं शताब्दी में विश्व शांति बनाए रखने की आवश्यकता हैं। इस शांति का गवाह भारत देश ही बनेगा, क्योंकि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को फिर से गीता के उपदेश पहुंचाया जा रहा है। स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति सुख चाहता है और सुख प्राप्त करने के बाद भी आत्म संतुष्टी नहीं होती। आज मनुष्य की कामना सुख प्राप्त करने की नहीं, जीवन जीने की भी है। शास्त्र भी इसका उल्लेख करते हैं। मनुष्य को आज स्वयं का ज्ञान नहीं हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस दिन मनुष्य को अपना ज्ञान हो जाएगा तो उसका जीवन भी सफल हो जाएगा। 15वें अध्याय में शास्त्र का उल्लेख किया गया हैं, शास्त्र मनुष्य को जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर हो रहे कार्यक्रमों को लेकर लगता है कि अब भारत का सूर्योदय हो रहा हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने किया। इस मौके पर डीडीपीओ कपिल शर्मा, बीडीपीओ विकास चौधरी, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, बीडीपीओ कंवरभान, डिप्टी डीईओ नमिता कौशिक, डिप्टी डीईओ सतपाल भट्टी आदि मौजूद थे।