{"_id":"5a15c1db4f1c1b72548becb6","slug":"141511375323-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणामों से विचलित न हो खिलाड़ी : राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणामों से विचलित न हो खिलाड़ी : राजपाल
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणामों से विचलित न हों खिलाड़ी : राजपाल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
विश्वास स्कूल नलवी में आठवें खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल दिवस का आरंभ विश्वास स्कूल शाहाबाद की प्रिंसिपल स्नेहराज पाल ने किया। प्री-नर्सरी की सिप-सिप रेस में नक्ष प्रथम, गुरनूर द्वितीय और नमन तृतीय रहे। नर्सरी में भूपेंद्र प्रथम, कर्णदीप द्वितीय और जश्न ने तृतीय स्थान हासिल किया। केजी की जंगल फैमिली रेस में मनकीरत, अनिकेत, अंश और गुरशान प्रथम, इकजोत और गुरमन द्वितीय रहे। पहली कक्षा की भूल-भूलैया रेस में प्रिया प्रथम, इशमनप्रीत द्वितीय रही। जोर का झटका धीरे से लगे रेस में समर प्रथम, नवराज द्वितीय और बीनानाथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल स्नेहराजपाल ने कहा कि आज शिक्षा के साथ खेलों में भी भविष्य संवारने के सुनहरे अवसर हैं। इसलिए विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में शिरकत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रतियोगिता के परिणामों से विचलित न हों, बल्कि भविष्य की प्रतियोगिता के लिए अभ्यासरत रहें। स्कूल की प्रिंसिपल ईशा साहनी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को डॉ. गुरदीप, भाजपा नेता कर्णराज सिंह तूर और विनोद ने सम्मानित किया।