फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भव्य और शानदार ढंग से मनाए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ढेसी ं ं

भव्य और शानदार ढंग से मनाए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ढेसी ं ं

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
भव्य और शानदार ढंग से मनाए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ढेसी ं ं
शानदार ढंग से मनाएं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ढेसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से मूल विषय को लेकर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सभी जिलों में जिला स्तर पर भी गीता महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए मुख्य रूप से शोभा यात्रा का आकर्षण बहुत ही महत्वपूर्ण होना चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को प्रेरक और अनुकरणीय संदेश मिल सके। इसी दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके खंडेलवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हजारों की क्षमता वाला एक भव्य और शानदार वातानुरूप पंडाल बनाया गया है। इसमें हर दृष्टि से तकनीकी व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। आगामी 28 से 30 नवंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में सभी तैयारियां समय से पूरी होनी चाहिए। 28 नंवबर को प्रदर्शनी के साथ-साथ अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे 29 को सेमीनार और 30 नवंबर को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुनिया में गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगभग सभी दूतावासों को सीड़ियां भेजवाई जा रही हैं, ताकि वे भी सार्वभौमिक और सार्वकालिक ज्ञान का लाभ लें सके। सूचना संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरों ने कहा कि गीता महोत्सव हर लिहाज से प्रत्येक, भव्य और शानदार होना चाहिए। जिला स्तरीय प्रदर्शनी और कार्यक्रम भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदू रहे। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है,जहां तक जिला स्तरीय कार्यक्रमों की बात है जिला स्तरीय महोत्सव पिहोवा के साथ-साथ ज्योतिसर, सारसा, अमीन, किरमच, नरकातारी में आयोजित होंगे। इस संदर्भ में संबधित अधिकारियों को बेहतरीन भव्य और शानदार तैयारियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा भेजे गए होर्डिंग्स, टैम्प्रेरी होर्डिंग्स, पोस्टर,स्टीकर इतियादी चस्पा कर दी गई है। उपायुक्त ने वीसी के बाद पूरी व्यवस्था बारे जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थीम पार्क में आयोजित होने वाले 18 श्लोकों का उच्चारण निर्धारित समय अनुसार किया जाएगा। इस विषय को लेकर 11 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले गीता की महत्ता के बारे में सबको बताया जाएगा, उसके बाद वैश्विक गीता पाठ शुरू होगा जोकि 12 से 12 बजकर 15 मिनट तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 हजार बच्चों की रहने व ठहरने की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल के आस-पास 20 स्थान चयनित कर लिए गए है और उन स्थानों पर अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed