फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पशु तस्करों के चंगुल से 6 पशुओं को करवाया मुक्त, तस्करों ने की गऊ रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग

पशु तस्करों के चंगुल से 6 पशुओं को करवाया मुक्त, तस्करों ने की गऊ रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग

Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों के चंगुल से 6 पशुओं को करवाया मुक्त, तस्करों ने की गऊ रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग
तस्करों ने की गऊ रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गो सेवा दल पर फायरिंग कर गो तस्कर फरार हो गए। वहीं गो सेवा दल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गायों से भरा कैंटर बरामद किया है। गो सेवा दल की सूचना पर पुलिस ने कैंटर का पीछा किया था, लेकिन फायरिंग करते हुए कैंटर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि उक्त कैंटर में गायों को ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस में दर्ज शिकायत में गो सेवा दल के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गऊ रक्षा सेवा दल को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर पंजाब में पशुओं को बांधकर ककराला व ककराली जंगलों से होते हुए वध के लिए यूपी ले जा रहे है। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद उन्होंने गांव गुलडेहरा के पास आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय के बाद जब एक गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो वो लोग वहां से भाग निकले। शक होने पर उन्होंने अपनी गाड़ी से इस गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। कुछ दूर चलने के बाद अचानक उस गाड़ी का टायर फट गया और वो लोग गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां सेवा दल के लोगों ने फायरिंग के खोल भी पुलिस को सौंपे। वहीं पुलिस ने गाड़ी को अपने को कब्जे में लेकर बेरहमी से लदे 6 पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed