फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ीआईए की टीम ने गिरफ्तार किये पशु चोर गिरोह के

ीआईए की टीम ने गिरफ्तार किये पशु चोर गिरोह के

Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ीआईए की टीम ने गिरफ्तार किये पशु चोर गिरोह के
पशु चोर गिरोह के 8 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में यूपी,राजस्थान और हरियाणा के 11 सदस्यों में से पुलिस ने आठ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला अपराध शाखा की टीम ने पशु चोरी की वारदातों की जांच के दौरान की,जिसमें 21 भैंसें,3 झोटे और तीन बछड़ों की चोरी का खुलासा हुआ है। इस गिरोह ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि चोरी के बाद वे यूपी के सहारनपुर में पशुओं को बेचते थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने उपरोक्त गिरोह की जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के तीन और सदस्यों की गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस्माईलाबाद-झांसा रोड पर गश्त के दौरान सीआईए वन की टीम को पशु चोर गिरोह की सूचना मिली थी,जोकि दिन में रैकी करने के बाद रात को पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नींबू उर्फ राम सिंह वासी काकडा जिला झुंझनू, गोगा राम उर्फ राठौर वासी काकडा जिला झुंझनू, सतबीर उर्फ साहू वासी गणेश नगर कालोनी अलवर, अशोक कुमार जिला अलवर, फखरूदीन उर्फ तेलु वासी पुराना हमीदा यमुनानगर व शरीक उर्फ काला बडा सांपला जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि अप्रैल में उन्होंने अपने एक साथी मुर्सलीन पुत्र अख्तर वासी मामोर शामली के साथ मिल कर के साथ मिलकर गांव मुकीमपुर से एक बाडा से एक भैंस और एक झोटा,गांव सुरखपुर से एक भैंस,गांव बन मे से दो भैंसे और एक कटडा,गांव संघोर में दो भैंस, गांव बीड मंगोली से एक भैंस, गांव मीरापुर से एक भैंस माह मई में चोरी की थी। इसके अलावा गांव सुरमी से एक भैंस व एक झोटा,गांव ठसका मीरांजी से एक भैंस व एक बछड़ा, इस्माईलाबाद के दो डेरों में से चार भैंसे, गांव बड़तोली से दो भैंसे, गांव नूरपुर बुची से एक भैंस,गांव हलालपुर से एक भैंस व एक कटडी,गांव समालखा से एक भैंस और एक झोटा,गांव लुखी से एक भैंस, गांव सरायसुखी से एक भैंस मई माह में चोरी की थी। उक्त आरोपियों ने बताया वे भैंसो को चोरी करके सहारनपुर बड़ा सांपला वासी बरीक पुत्र अनीस और शरीक उर्फ काला को बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त आरोपियों से पूछताछ के बाद बरीकी और शरीक उर्फ काला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके गिरो में 8 सदस्यों के अलावा अन्य 3 सदस्य और भी है। इनमें फरमान व ईकरान वासी नामबेदी व मोहम्मद याकूब वासी बडा सांपला जिला सहारनपुर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनुसार इन तीनों आरोपियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed