फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   135 warriors in the electoral fray for Zilla Parishad, Kurukshetra

जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में 135 योद्वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
135 warriors in the electoral fray for Zilla Parishad, Kurukshetra
चुनाव चिह्न मिले तो बीडीपीओ कार्यालय के बाहर लगी दुकान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की चौधर पाने के लिए अब चुनाव मैदान में 135 योद्धाओं के बीच टक्कर होगी। चुनाव मैदान से 26 महिलाओं सहित 45 उम्मीदवार हट गए हैं। नामांकन वापस लिए जाने के बाद मैदान में रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए, जिसके चलते भाजपा, आप व इनेलो के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। फिलहाल कांग्रेस खुलकर सामने नहीं आई है।
जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 182 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से 19 पुरुष व 26 महिलाओं ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिए। वार्ड नंबर एक से प्रेमपाल व वार्ड नंबर 12 से कुसुम का नामांकन खामियों के चलते रद्द कर दिया गया। सोमवार सुबह से ही नाम वापस लिए जाने की प्रक्रिया जिला सचिवालय में शुरू की गई, जो तीन बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर तीन बजे बाद प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई तो वहीं देर शाम छह बजे तक कार्रवाई को अंजाम देने में अधिकारी लगे रहे। जिप चुनाव में 100 से ज्यादा योद्धा निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सोमवार को जैसे ही चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए तो सरगर्मी भी एकाएक ही बढ़ गई। उम्मीदवारों ने यहां से लौटते ही अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर दिया है। हर कोई अपनी जीत पक्की करने के लिए पसीना बहाने लगा। प्रचार के लिए रणनीति तैयार की गई तो उसी अनुसार उम्मीदवार भी अपने समर्थकों को लेकर लोगों के बीच उतर गए। हर कोई अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के दावे करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed