{"_id":"5c7ecec2bdec2213e272dd4f","slug":"131551814338-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने मुनीम से छीने दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने मुनीम से छीने दो लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर- 12 से 14
डीएसपी दफ्तर के पास मुनीम से दो लाख की लूट
- दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
- वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस बोली जल्द लगेगा लुटेरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। अनाज मंडी स्थित डीएसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने आढ़ती के मुनीम से दो लाख रुपये लूट लिए। मुनीम रुपये बैंक से निकालकर दुकान आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद एक आढ़ती ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया पर वो चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार लुटेरे दिख रहे हैं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
आढ़ती प्रिंस मैहला ने बताया कि मंगलवार को उनका मुनीम भारत भूषण सुबह 11 बजे 2 भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकालने आया। रुपये निकालकर वो जैसे ही बैंक के बाहर निकला बाइक सवार दो लुटेरों अचानक उसके पास आए और रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। अचानक रुपये छीने जाने से दंग रह गए मुनीम ने इस दौरान शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक दुकानदार ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया पर उसे भी चकमा देकर लुटेरे चंपत हो गए। भारत भूषण ने रुपये छीने जाने की सूचना तुरंत आढ़ी प्रिंस मैहला को दी। आढ़ती की सूचना पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश एवं सीआईए के प्रभारी मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों के बाहर लगेे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची । इसमें बाइक सवार लुटेरो की फोटो मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि बीते दिसंबर माह में भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एक सेवानिवृत्त सैनिक से बाइक सवार युवक तीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इससे पहले भी एसबीआई एवं कैनरा बैंक से अलग-अलग वारदातों में बाइक सवार युवक लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर रही है। लूटपाट कीश घटना के तुरंत बाद कस्बे में नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
बाक्स
लूटपाट रोकने के लिए डीएसपी को ज्ञापन देते समय हुई लूट
---------------------------------------------------------------------------
कांग्रेसी कार्यकर्ता युवा नेता संदीप गर्ग के नेतृत्व में जिस समय लाडवा में बढ़ते अपराधों एवं लूटपाट की वारदातों पर लगाम कसने के लिए डीएसपी रमेश गुलिया को ज्ञापन सौंप रहे थे, वहीं डीएसपी के कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर बेखौफ लुटेरों ने मुनीम से 2 लाख की नगदी छीन ली। युवा नेता संदीप गर्ग ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने की मांग की है। लाडवा अनाजमंडी में लूटपाट की कई वारदात पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ी हुई हैं। नवंबर-दिसंबर में लूटपाट की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके चलते स्थानीय बाशिंदों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंडी एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन अनाजमंडी में स्थाई चौकी स्थापित करे या नियमित रूप से गश्त बढ़ाए।