फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 08 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
बेटे को मिली धमकी से दहशत में आई मां ने फंदा लगाकर दी जान
- गांव जैनपुर में गांव के दो लोगों ने दी थी बेटे को मारने की धमकी, मां ने ही लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । बेटे को जान से मारने की धमकी के बाद ही विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जैनपुर निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि छह फरवरी को उसकी भाभी पूजा पत्नी सुरेश ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह अपने भाई सुरेश के साथ था। सूचना पर दोनों घर पहुंचे और पूजा को फंदे से नीचे उतारा। सतबीर के मुताबिक पूजा ने बताया था कि 5 फरवरी को गांव के ही अमर पाल व अनिल कुमार ने उसे धमकी दी थी कि उनका कहना न माना तो वह उसके बेटे सतीश को मार देंगे। धमकियां मिलने के कारण पूजा डर गई थी और जिस पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमरपाल व अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई फांसी
वहीं, आनंद गली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक सुखविंद्र कौर पत्नी ललित कुमार ने 6 फरवरी शाम को फंदा लगाकार जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक फांसी लगाए जाने के कारण सामने नहीं आए थे। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed