फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव खरींडवा में पटरी पर लौटा जीवन, शांति कायम

गांव खरींडवा में पटरी पर लौटा जीवन, शांति कायम

Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव खरींडवा में पटरी पर लौटा जीवन, शांति कायम
गांव खरींडवा में पुलिस की मौजूदगी में काटी गई आरोपियों की फसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। 5 कनाल 7 मरले भूमि को लेकर गांव खरींडवा में हुए खूनी संघर्ष के बाद अब गांव में हालात सामान्य होने लगा है। पुलिस पूरी तरह से भाईचारा, शांति व सौहार्द कायम करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। इसी की बदौलत रविवार को आरोपियों के रिश्तेदारों ने गांव में तैयार खड़ी आरोपियों की 15 एकड़ गेहूं की फसल को कटवाया। जिसका किसी ने विरोध नहीं किया। शांति से फसल कटाई का कार्य पूरा हो गया, जिसमें 3 एकड़ फसल कब्रिस्तान के पास थी। शेष गांव के अन्यत्र स्थानों पर थी। वहीं पास में ही गन्ने की करीब 20 से 30 एकड़ फसल है जिसे जल्द कटवा दिया जाएगा। आरोपियों के निवास पर बंधे पशुओं को भी उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि गांव में अब शांति का माहौल है। एक समुदाय के लोगों को संयम व शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और पुलिस मामले से जुड़े आरोपियों को एक-एक करके पकड़ती जा रही है।

वायरल वीडियो व फुटेज से आरोपियों की हो रही पहचान
थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई खूनी संघर्ष की वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बदौलत आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस गांव व बाहरी व्यक्तियों से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो व फुटेज से पुलिस को बढ़ी मदद मिलेगी और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed