{"_id":"5a5114534f1c1b9b518b553d","slug":"131515263059-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पिहोवा को भी मिलेगी विश्व में पहचान : सर्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पिहोवा को भी मिलेगी विश्व में पहचान : सर्राफ
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पिहोवा को भी मिलेगी विश्व में पहचान : सर्राफ
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
वन विभाग के नवनिर्वाचित चेयरमैन अरुण सर्राफ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पिहोवा को भी विश्व में पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं की तीर्थ में गहरी आस्था है। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्राफ शनिवार को मां सरस्वती के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। शहरवासियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सर्राफ ने कहा कि तीर्थ को सुंदर बनाए रखने में शहरवासियों को भी सहयोग देना होगा। उन्होंने लोगों से अधिक मात्रा में पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर खास अवसर पर एक पौधा जरूर रोपण करें। नवनिर्वाचित चेयरमैन पिहोवा के गांव गुमथलागढू के रहने वाले हैं। इस अवसर पर आशीष चक्रपाणी, इकबाल चंद शर्मा, बृजभूषण गर्ग, रमेश, तरणदीप वडैच, बलवंत सिंह, धर्मपाल, सुभाष चंद, भूपेंद्र, अनूप कुमार, सतीश सिंगला, संदीप कुश आदि मौजूद रहे।