फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भर्ती प्रक्रिया ठप रहने से सड़कों पर उतरे पात्र अध्यापक

भर्ती प्रक्रिया ठप रहने से सड़कों पर उतरे पात्र अध्यापक

Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया ठप रहने से सड़कों पर उतरे पात्र अध्यापक
भर्ती प्रक्रिया ठप रहने से सड़कों पर उतरे पात्र अध्यापक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
वर्ष 2015 में पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया ठप रहने से पात्र अध्यापकों में रोष गहरा गया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से भड़के पात्र अध्यापकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सैंकड़ों पात्र अध्यापक सुबह ही जिला सचिवालय में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग ने वर्ष 2015 में विभिन्न विषयों के लिए पीजीटी और टीजीटी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन आज तक भी यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। इन सभी विषयों की लिखित परीक्षा हो चुकी है तो कई विषयों के इंटरव्यू भी हो चुके है। इसके बावजूद यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। इसके चलते हजारों आवेदक तीन वर्षों से इंतजार में है। उन्होंने कहा कि एक ओर स्कूलों में पद रिक्त पड़े हुए है। दूसरी ओर सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही है। इससे बेरोजगार पात्र अध्यापकों में रोष गहराता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि चार जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। प्रदेश भर के पात्र अध्यापक सीएम सिटी करनाल में विशाल प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके बावजूद भी सरकार नहीं जागी तो आयोग और सीएम आवास का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed