{"_id":"5a0b3f4b4f1c1b0d698bbb8e","slug":"131510686539-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले, प्रदेश की कमान मिली तो दादूपुर नहर में लाएंगे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले, प्रदेश की कमान मिली तो दादूपुर नहर में लाएंगे पानी
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि यदि प्रदेश की जनता ने उन्हें नेतृत्व दिया तो वह हर परिवार को रोजगार देंगे और आर्थिक समानता लेकर आएंगे। हम दो हमारे दो की नीति लागू की जाएगी। दादूपुर नलवी नहर पर उन्होंने कहा कि वह नहर के निर्माण के लिए अपना समर्थन देना चाहते हैं, लेकिन धरने पर बैठे लोग ऐसा नहीं चाहते। यदि प्रदेश की कमान उन्हें मिली तो वह दादूपुर नहर में पानी लाकर रहेंगे। मंगलवार को सांसद सैनी शाहाबाद के विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं को 26 नवंबर को जींद में होने वाली लोकतंत्र सुरक्षा मंच की रैली का न्यौता देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि हम अंग्रेजी सिस्टम का बोझा ढो रहे हैं, क्योंकि लोकसभा में चुनी गई सरकार के निर्णयों को राज्यसभा में रोक दिया जाता है। जो सरकार लोकसभा में बनती है तो शुरू के समय में राज्यसभा में उसका बहुमत नहीं होता। इसका फायदा उठाने के लिए पूरा विपक्ष एकत्रित होकर सरकार के निर्णयों को रोककर उसे जनता में बदनाम करके सत्ता में आने के सपने देखता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा ऐसे लोग के लिए सत्ता में आने का चोर रास्ता है, जिन्हें जनता नकार देती है। यदि उन्हें मौका मिला तो वह इस नौटंकी को जरूर बंद कर देंगे। कहा कि समाज में समानता तभी आ सकती है, जब हम सभी जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उनका हिस्सा निर्धारित कर दें, ताकि कोई भी नेता किसी दूसरी जाति का हक मारकर अपनी जाति को न दे सके। इससे किसी भी जाति का मुख्यमंत्री भेदभाव नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जिन लोगों के हाथ में सरकार थी, उनके परिवार और रिश्तेदार उच्च पदों पर दस-दस लोग मिल जाएंगे। सैनी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में भारत देश के गरीब को राशन की बजाय भाषण मिला है। इसलिए देश में आर्थिक असमानता के पांव मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्ष राज किया, लेकिन देश और लोगों को विकास नहीं दिया। इस अवसर पर राव रणजीत सिंह नीटू राणा, प्रवीन कुमार, लाभ अहमदपुर आदि मौजूद रहे।