फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता पाठ के संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों का लिया आनंद

गीता पाठ के संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों का लिया आनंद

Thu, 12 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गीता पाठ के संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों का लिया आनंद
गीता पाठ के संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों का लिया आनंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कार्तिक मास के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा गो शाला एवं सेवा समिति द्वारा गीता ज्ञानम संस्थान के सलारपुर रोड स्थित कार्यालय में गीता पाठ आयोजित किया जा रहा है, जिसके पांचवें अध्याय का शुभारंभ श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा ने किया। गीता पाठ के अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स द्वारा गाये गए सांवरिया ने पकड़ लिया मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा ने हनुमान जी पर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। मुनीष खुराना और रमाकांत शर्मा ने भी भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस गीता पाठ के दौरान रामपाल शर्मा व अन्य ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा गो शाला एवं सेवा समिति के प्रधान सतपाल शर्मा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, भक्त सुंदर दास वालिया, सुनील वत्स, सतीश शर्मा, इंप्रू्वमेंट ट्रस्ट की पूर्व सदस्या और पूर्व नगर पार्षद अरुणा शर्मा, सरोज शर्मा, रजनी शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, रुद्रांश शर्मा, मिमांशा शर्मा, राज शर्मा, भगवान दास ढींगरा, ज्ञान चंद मेहता, पवन भारद्वाज, कृष्ण कुमार, विनोद शर्मा, नरेश गौड़, विक्रम सिंह, बंसी लाल, जयपाल सिंह, विजय बवेजा, रामपाल शर्मा, डॉ श्याम आहूजा, गिरवर शर्मा, तरुण धमीजा, मंगत राम मेहता, शुभम मित्तल, कृष्ण लाल पूंडरी, सुरेन्द्र हंबीरिया ने गीता पाठ में भाग लिया तथा संकीर्तन का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed