{"_id":"594182964f1c1bcc538b46ed","slug":"131497465494-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में छापेमारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर के एक होटल में किराये पर कमरे लेकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 12 लोगों को जिला अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की थी। सूचना मिलते ही अपराध शाखा की टीम में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और होटल के कमरों से 12 लोगों को काबू किया। यह 12 लोग सिर्फ दो कमरों में बैठ कर इंग्लैंड पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पता ये भी चला है कि इनमें कई लोग काफी समय से जुआ सट्टे के आदि हैं। वहीं होटल संचालक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 10-12 लोगों को होटल से पुलिस ने पकड़ा है। इन्हें क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा है या ताश खेलते हुए इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्टाफ ने बताया था कि कुछ युवकों ने उनके होटल में रूम किराये पर लिये थे। इसके बाद वे कमरे में क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।