फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   125 teachers honored, Kurukshetra

125 शिक्षकों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
125 teachers honored, Kurukshetra
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया को सम्मानित करते मुख्य अतिथि कृष्ण बेदी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गांव संभालखी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 645 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्य वक्ता चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है गुरु का दर्जा माता-पिता के बाद शिक्षक को ही दिया जाता है। आज महिला शिक्षक भी अपने क्षेत्र समाज की भलाई के कार्य कर सहभागिता निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण से ही देश की उन्नति होगी।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान ने कहा कि शिक्षण संस्थान की गरिमा उसके शिक्षकों के चरित्र से निर्धारित होती है। सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान होना गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सिमरनजीत कौर, डॉ. शालिनी शर्मा और सतीश कुमार ने किया। समारोह में खेल, एनएसएस, एनसीसी और अपने विषय में उपलब्धि प्राप्त करके सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले शिक्षकों हिस्सा लिया। इस मौके पर गौरव सैनी, श्याम रावत, शिक्षक दिनेश राणा, बलराम शर्मा, गौतम दत्त, रमेश शर्मा,जितेंद्र सिंह राहुल सिंगला, गामा सिंह, राकेश सपरा, भूपदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed