{"_id":"59de6ab74f1c1b9e678b53eb","slug":"121507748535-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
मुख्यमंत्री ग्राम प्रोत्साहन योजना के तहत बुधवार को करनाल की ओडीएफ टीम के सलाहकार राजकुमार संधू, पूर्ण चंद, कुशम रानी आदि ने क्षेत्र के कई गांवों में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीने के पानी की व्यवस्था, गलियों, नालियों की सफाई, जोहड़, चौपालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में बच्चों से स्वच्छता संबंधित बातचीत भी की। इस अवसर पर गांव रामसरन माजरा के स्कूल में सफाई के अलावा मिड-डे-मिल में अनेक खामियां पाई र्गइं। इस अवसर पर टीम के को ऑर्डिनेटर राजकुमार संधू ने कहा कि जब तक स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक इस पुण्य कार्य में शत -प्रतिशत सफलता मिलनी मुमकिन नहीं है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि वे खुलें में शौच कतई न करे और अपने परिवार के सदस्यों को भी खुले में शौच करने से रोकें, क्योंकि खुले में किए गए शौच के विषाणु हवा और पैरों के साथ फैलकर घरों में आ जाते हैं जो नई-नई बीमारियों को जन्म देते हैं। उन्होंने बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि व सब मिलकर खुले में शौच करने की हानियों के प्रति लोगों में सामाजिक चेतना पैदा करनी होगी तभी गांवों को गंदगी से मुक्त करना संभव हो सकेगा। उन्होंने पंचायतों प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं को आह्वान किया कि वे खुले में शौच करने वाले और गांवों में गंदगी फैलाने वाले लोगों को शर्मिंदा करने के लिए विशेष अभियान चलाए ताकि खुले में शौच करने वाले इस बुराई को रोकने के प्रति मानसिक रूप से तैयार होकर जय स्वच्छता के नारे को साकार करें।