{"_id":"68a4dd6ad486a740d20aaf5d","slug":"118-villagers-took-advantage-of-the-medical-camp-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140705-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मेडिकल कैंप में 118 ग्रामीणों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मेडिकल कैंप में 118 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
शाहाबाद। नलवी गांव में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में 118 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा का लाभ उठाया।
शिविर की अगुवाई प्रोफेसर डॉ. विक्रांत प्रभाकर और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतपिंदरजीत ने की। चिकित्सकों की टीम में डॉ. आशीष कुमार, डॉ. रमन नरवाल, डॉ. प्रांजलधीर, डॉ. निशा, डॉ. नेहा, लखविंदर कौर सहित मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के लगभग 25 सदस्य शामिल रहे।
सभी चिकित्सकों ने मरीजों की एक-एक करके जांच की और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को न सिर्फ मुफ्त परामर्श मिला बल्कि आवश्यक रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच भी नि:शुल्क की गई। जांच के बाद पीड़ितों को आदेश अस्पताल की ओर से मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने विशेष रूप से इस शिविर में रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।