फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संकल्प,समीक्षा और संदेश के साथ मोदी आज धर्मक्षेत्र में देंगे स्वच्छ भारत का गुरमंत्र

संकल्प,समीक्षा और संदेश के साथ मोदी आज धर्मक्षेत्र में देंगे स्वच्छ भारत का गुरमंत्र

Tue, 12 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
संकल्प,समीक्षा और संदेश के साथ मोदी आज धर्मक्षेत्र में देंगे स्वच्छ भारत का गुरमंत्र
फोटो 26 से 45
विज्ञापन

राजपथ से कुरुक्षेत्र तक: बापू की 150 वीं जयंती से 230 दिन पहले मोदी देंगे स्वच्छ भारत का गुरमंत्र
- पीएम बनने के बाद दूसरी बार कुरुक्षेत्र आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को स्वच्छता शक्ति सम्मेलन में बापू की 150 वीं जयंती से पहले देश को फिर एक बार स्वच्छता का गुरमंत्र देंगे। साढ़े चार साल पहले भी इसी तरह के आयोजन से प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से स्वच्छता अभियान की नींव रखी थी। उस दौरान महत्मा गांधी जयंती के 150 वर्ष पूर्व होने पर स्वच्छ भारत का लक्ष्य तय किया था। अब उस लक्ष्य की समीक्षा की जाएगी। यह दूसरा मौका होगा जब देश के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को राजपथ से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत करते समय कहा था कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। अब हमारा कर्त्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें और बापू की 150 वीं जयंती तक इस भारत को दुनिया के स्वच्छ और विकसित देश बनाने में योगदान दें। उस दौरान उन्होंने सभी को इसकी शपथ भी दिलाई थी। अब देखा जाएगा कि शपथ का कितना असर हुआ है।
विज्ञापन


इन राज्यों के उपायुक्त होंगे शामिल
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, चंडीगढ़, पंजाब व उड़ीसा से 1-1 उपायुक्त हिस्सा लेंगे। असम, गोवा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना व सिक्किम से 2-2, तमिलनाडु से 3, बिहार से 5, झारखंड व उत्तर प्रदेश से 8-8, मध्य प्रदेश से 7 जिला उपायुक्त समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता गृहियों ने हॉकी नर्सरी का किया भ्रमण
सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा, महिला पुलिस थाना, ज्योतिसर मत्स्य फार्म, भौंर सैंयदा मशरुम फार्म, शाहबाद हॉकी स्टेडियम, बीड़ सुजरा कचरा प्रबंधन प्रोजैक्ट सहित अन्य जगहों का अवलोकन किया।




स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग द्वारा चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में वीवीआईपी आपातकालीन कक्ष बनाया गया है। यहां आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल के विशेषज्ञों को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया है। डॉ. सहारा, डॉ. संदीप, डॉ. रंजू सोनी, डा. गौरव चावला सहित अन्य विशेेषज्ञों की खास नजर रहेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed