{"_id":"596d03404f1c1b7f458b4642","slug":"11500316480-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ परमजीत कौर सिद्धू व कुलदीप सिंह ने कनाडा में हुई विश्व पंजाबी कांफ्रेंस 2017 में प्रस्तुत किए पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ परमजीत कौर सिद्धू व कुलदीप सिंह ने कनाडा में हुई विश्व पंजाबी कांफ्रेंस 2017 में प्रस्तुत किए पत्र
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग के दो प्राध्यापकों डॉ परमजीत कौर सिद्धू व कुलदीप सिंह ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुई विश्व पंजाबी कांफ्रेंस 2017 में अपने खोज पत्र प्रस्तुत किए। इस कांफ्रेंस का विषय पंजाबी भाषा चुनौतियां एवं भविष्य, पंजाबी समाज में नैतिकता के संदर्भ में था। डॉ. परमजीत कौर सिद्धू ने अपना खोज पत्र पंजाबी भाषा: चुनौतियां एवं भविष्य व डॉ. कुलदीप सिंह ने अपना खोज पत्र सदाचारक कदरां-कीमतां दी सोझी दा प्रवचन: गुरु नानक बाणी प्रस्तुत किए। प्रदेश से सिर्फ डॉ. परमजीत कौर सिद्धू एवं डॉ. कुलदीप सिंह ने 23 से 25 जून को हुई इस विश्व कांफ्रेंस में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा डॉ परमजीत कौर सिद्धू ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में कैनेडियन पंजाबी औरतों की संस्था दिशा द्वारा आयोजित दक्षिण-एशियाई औरत: समाज सभ्याचारक अभिव्यक्ति विषय कांफ्रेंस में भी अपना खोज पत्र दक्षिण एशियाई औरत: समाज सभ्याचारक अभिव्यक्ति (पंजाबी औरत कहानीकरां दे विशेष संदर्भ विच) प्रस्तुत किया। दोनों प्राध्यापकों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च एवं विकास डॉ. एनएन डोगरा, पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरसिमरन सिंह रंधावा, अन्य प्राध्यापकों एवं खोज विद्यार्थियों के सन्मुख विश्व कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के पश्चात पंजाबी विभाग में अपनी प्रस्तुति देते हुए अपने अनुभवों को सांझा किया।