{"_id":"5c8bff57bdec2213e648e752","slug":"111552678743-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्रों के अनुभवों से ही वर्तमान छात्रों को मिलता है फायदा: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्रों के अनुभवों से ही वर्तमान छात्रों को मिलता है फायदा: कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातन छात्रों के अनुभवों से ही वर्तमान छात्रों को मिलता है फायदा: कुलपति
-इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज के पुरातन छात्र मिलन समारोह में पहुंच पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की अपनी यादें
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज (यूनिवर्सिटी कॉलेज) द्वारा आयोजित पुरातन छात्र मिलन समारोह पूर्व छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बिताए दिनों को एक बार फिर ताजा किया। समारोह में थानेसर विधायक सुभाष सुधा सहित व्यवसायियों, उद्योगपतियों, शिक्षकों, प्रशासनिक एवं अधिकारियों ने अपनी यादों को सांझा किया। समारोह में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि संस्थान के एल्युमनी के अनुभवों का फायदा विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त सभी पुरातन छात्रों को अपने संस्थान को आगे बढ़ाने में वित्तीय सहयोग के लिए आगे आना चाहिए तभी इस तरह की एल्युमनी मीट का आयोजन अपने उद्देश्य की पूर्ति तक पहुंचते हैंँ। उन्होंने कहा कि विदेशों में जो पूर्व छात्र अपनी प्रतिभा के दम पर अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं उनको भी संस्थानों के विकास के लिए बढ़-चढक़र सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर कुलसचिव डा. नीता खन्ना ने कहा कि संस्थान के इस आयोजन से जहां पुरातन छात्रों को एक साथ मिलने का अवसर मिला है वहीं पर व्यवसायियों, उद्योगपतियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभवों का वर्तमान छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व छात्रों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य सूरजभान मलिक ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर 300 से अधिक पुरातन छात्र समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
समारोह में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मदन मोहन छाबड़ा, रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान संजीव छाबड़ा, व्यवसायिक धीरज गुलाटी, पूर्व एचसीएस अधिकारी प्रेम, जेसीआई क्लब के प्रधान नवीन सेठ, सेफरान होटल के मालिक आनंद सहित अनेक हस्तियों ने अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर कुलपति ने रूद्राक्ष का पौधा रोपकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। विश्वविद्यालय की तरफ से जो भी सहयोग की अपेक्षा रखते हैं उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विदेशों से मिले बधाई संदेश
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज पुरातन छात्र मिलन समारोह में 20 से अधिक पुरातन छात्रों ने विदेशों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अपने संदेश भेजकर आयोजकों को बधाई दी। अमेरिका से डॉ. इंदिरा हांडा, डॉ. आरएन हांडा, डॅा. रूचिर पुरी, डॉ. रीता, कनाडा से डॅा. राजीव कटारिया, गुलाब सिंह, डॉ. गुलशन अरोड़ा, फ्रांस से डॉ. वीरेंद्र मलिक, संयुक्त अरब अमीरात से डा.ॅ मोहित विज, आस्ट्रेलिया से डा. रंजन शर्मा, डा. अनिता सांगवान, डा. राजबीर सांगवान के अलावा निजी चैनल के एंकर रोहित सरदाना, ओएनजीसी नई दिल्ली से डा. विनोद कुमार और तमिलनाडू के एडीजीपी अमरेश पुजारी सहित अन्य हस्तियों ने जिनका संबद्ध पूर्व यूनिवर्सिटी कॉलेज से रहा है, अपने बधाई संदेश भेजे।
पुरातन छात्र मिलन समारोह में लगा हरियाणवी तड़का
समारोह में हरियाणवी संस्कृति का बोलबाला रहा। लोक सांस्कृतिक तरीकों से बीन की स्वर लहरियों के साथ सभी मेहमानों का विधिवत् रूप से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान के मुख्य द्वार पर हरियाणवी पारंपरिक तरीके से सभी मेहमानों का अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सेल्फी प्वाईंट पर पगडी़ बंधवाओं, फोटो खींचवाओं विधा के तहत् सैंकडों पूर्व छात्रों ने हरियाणवी पगड़ी में संस्थान के मुख्य द्वार के साथ सेल्फियां ली। इस के अतिरिक्त बाहर से आए हुए मेहमानों ने चूरमा, चौको चूरमा, घी, शक्कर, घी बूरा, खीर शक्कर, हरा साग, बाजरे की रोटी, गोचनी की रोटी और आर्गेनिक रोटी के माध्यम से हरियाणा की लस्सी के साथ लोक पारंपरिक चटनियों का आनंद उठाया।
मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी दे गए पूर्व छात्र
संस्थान में आयोजित एल्यूमनी मीट में जहां एक ओर पुरातन छात्रों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं दूसरी ओर अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को संदेश भी दे गए। समारोह में हरियाणा के गृह सचिव रहे रोशन लाल सैनी ने मोहम्मद रफी का गीत गाकर सबको भाव विभोर किया। यूनिवर्सिटी कॉलेज की पूर्व छात्रा रही संगीत विभाग की डा. शुचिस्मिता ने जगजीत सिंह की मां पर आधारित गजल गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर संगीत विभाग के शिक्षक प्रणव जोशी ने श्रीकृष्ण का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा परशुराम कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश्वर जोशी ने हिंदी गीत, संस्कृत विभाग की अध्यक्षा डा. विभा अग्रवाल ने कविता, डा. दिनेश दधिचि ने अपने विद्यार्थी जीवन की कविता से वातावरण को साहित्यमय स्वरूप प्रदान कर दिया। इस मौके पर डा. रंजना अग्रवाल, डा. अजमेर मलिक, डा. वंदना, डा. विनोद रावल के साथ-साथ ब्रज शर्मा का हरियाणवी नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।
राजनीति के गुर इसी संस्थान से विद्यार्थी जीवन में मिले: सुधा
इंस्टीट्यूट आफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज के एल्यूमनी मीट 2019 के दूसरे सत्र में थानेसर के विधायक एवं पूर्व छात्र सुभाष सुधा ने कहा कि उनको राजनीति के गुर इसी संस्थान से विद्यार्थी जीवन में मिले हैं। उन्होंने यहां पर विद्यार्थी जीवन में अनेक चुनाव लड़े और राजनीतिक जीवन की शुरूआत की जिसका फायदा उनको वर्तमान में भी मिल रहा है। गुरूजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद से उन्होनें जो गुण सीखे उसी के कर्तव्य का पालन करते हुए संस्थान के लिए जो सहयोग उनसे बना उन्होंने किया। कहा कि भविष्य में भी वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं संस्थान के सहयोग के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ. सूरजभान मलिक, विशिष्ट अतिथि रोशन लाल सैनी, परमेश कुमार, डॉ. अनिता दुआ सहित अनेक पुरातन छात्रों ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यहां पहुंचे तो पुरानी यादें ताजा हो गई: सुच्चा सिंह
पंचकूला के राजकीय कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत सुच्चा सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र मिलन समारोह में पहुंचे तो पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने अपने शिक्षकों को याद किया कहा कि आज जो भी उनकी बदौलत हूं। यहां गुरुजनों ने उनको इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे उनको हमेशा याद रखेंगे।