फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्टूडेंट फ्रंट ने किया 13 बिंदु रोस्टर प्रणाली का विरोध

स्टूडेंट फ्रंट ने किया 13 बिंदु रोस्टर प्रणाली का विरोध

Wed, 06 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट फ्रंट ने किया 13 बिंदु रोस्टर प्रणाली का विरोध

विज्ञापन
स्टूडेंट फ्रंट ने किया 13 बिंदु रोस्टर प्रणाली का विरोध
- नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम कुलपति को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डीएएसएफआई) ने 13 बिंदु रोस्टर प्रणाली के विरोध में मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों ने 200 बिंदु रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग की। विद्यार्थियों ने इस संदर्भ में राष्ट्रपति के नाम कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा।

केयू कैंपस अध्यक्ष विरेंद्र रंगा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 जनवरी 2019 को इलाहबाद हाईकोर्ट के यूनिवर्सिटी तथा कॉलेजों के लिए आरक्षित विभागीय प्रणाली को बरकरार रखने का फैसला दिया है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार आरक्षण प्रणाली को खत्म करने के प्रयास कर रही है। बोले कि 13 बिंदु रोस्टर के लागू होने से जिन विषयों को विभागों में एक इकाई के रूप में मानकर भर्ती में आरक्षण लागू होता है, वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। जब हम एक विभाग को एक इकाई मानते हैं तो हर एक आरक्षित वर्ग से एक भर्ती होती है। इससे 200 भर्तियां होंगी तो इनमें से 99 भर्तियां आरक्षित वर्ग की होंगी और 101 भर्तियां अनारक्षित होंगी। इस प्रणाली को ही लागू रखना चाहिए ताकि सभी वर्गों को उनका हक मिल सके। चेयरमैन मनीष सैन कहा कि 13 बिंदु रोस्टर के अनुसार पहली, दूसरी एवं तीसरी पोस्ट गैर आरक्षित रहेगी, चौथी पोस्ट आरक्षित रहेगी तथा पांचवीं और छठी दोबारा गैर आरक्षित हो जाएगी। सातवीं एवं आठवीं पोस्ट आरक्षित रहेगी और नौवीं, 10वीं और 11वीं पोस्ट अनारक्षित। वहीं 12वीं, 13वीं और 14वीं पोस्ट आरक्षित रहेगी। सरकार को वर्तमान आरक्षण प्रणाली को ही जारी रखना चाहिए। इस अवसर पर आईआईएचएस से उपाध्यक्ष पिंटू सिंगला, विरोद राठी, प्रदीप, नवीन, मुकेश, विरेंद्र, बलकार एवं बलदेव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed