{"_id":"5a7753514f1c1bf07b8b5895","slug":"111517769553-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार प्रदेश संभालने में विफल, मुख्यमंत्री दें त्याग पत्र : सतविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार प्रदेश संभालने में विफल, मुख्यमंत्री दें त्याग पत्र : सतविंद्र
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार प्रदेश संभालने में विफल, मुख्यमंत्री दें त्याग पत्र : सतविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
केंद्र एवं प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों से देश-प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ये बातें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतविंद्र संधू (टिम्मी) ने कहीं। वह प्रवीन कौशल के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश से अमन-चैन गायब है। आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से त्याग-पत्र दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रदेश में शांति कायम रखने में विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उपचुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत से बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को चुनेगी। इस अवसर पर प्रदीप चोपड़ा, जरनैल चोपड़ा, प्रवीन कौशल, रवि गर्ग, राजन, राजकुमार शर्मा, अनिल, सुनील आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने गांव जलबेहड़ा में भी जनसभा को संबोधित किया। लोगों को बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया। इस अवसर पर पंडित दीपचंद, नरेश शर्मा, देशराज शर्मा, विक्की, सुशील शर्मा, सुरेंद्र, शेरसिंह, सतीश, नन्हा सैनी, अमन आदि मौजूद रहे।