{"_id":"5a526e0a4f1c1b5f078b5258","slug":"111515351562-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू सेंट्रल लाइब्रेरी बंद होने पर संघ ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू सेंट्रल लाइब्रेरी बंद होने पर संघ ने की नारेबाजी
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू सेंट्रल लाइब्रेरी बंद होने पर संघ ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू के डॉ. भीम राव अंबेडकर छात्र कल्याण संघ के बैनर तले छात्रों ने इकट्ठे होकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष राजीव सभ्रवाल ने बताया कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए नॉन टीचिंग स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने के कारण यहां की प्रमुख सेंट्रल लाइब्रेरी को पांच से आठ जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इससे दूर-दूर से कंपीटीशन की तैयारी के लिए आने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के लिए खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन ने जल्द पुस्तकालय खोलने के आदेश नहीं दिए गए तो संघ मांग पूरी होने तक प्रदर्शन करेगा। संघ सचिव अनिल चहल ने बताया कि प्रशासन के प्रत्येक कार्य छात्रहित में होने चाहिए, न कि छात्र विरोधी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कोई दिन निश्चित नहीं होते। यदि हड़ताल लंबी चली तो विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ होगा। इस अवसर पर मोनू, रविंद्र, भारत शर्मा, नवीन कुमार, कुलदीप, सुनील, प्रवेश, मनोज कौशिक, कुलबीर, नीतिन, मुकेश, सोनू, दीपक, सुमित आदि शामिल रहे।