{"_id":"596908da4f1c1b8c318b47bf","slug":"111500055770-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में प्रधान पद के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में प्रधान पद के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में प्रधान पद के चुनाव के लिए तैयारियां
लाडवा (ब्यूरो)। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन का नया प्रधान चुने जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान व कार्यकारिणी की ओर से वीरवार को त्यागपत्र दिए जाने के बाद बनाए गए कार्यकारी प्रधान राजेंद्र सिंह ने जहां चुनाव को लेकर कुछ निर्देश जारी किए, वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने आढ़तियों से मिलकर चुनाव पर चर्चा शुरू कर दी है। कार्यकारी प्रधान व चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्र जारी कर आढ़तियों से प्रधान पद के चुनाव में अपने वोट के लिए अथॉरिटी बनाने और वोट बनवाने के लिए कहा है। आढ़तियों को चुनाव के लिए वोट की अथॉरिटी का लेटर देने व नया वोट बनवाने के लिए 15 जुलाई शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक आढ़तियों को 11 सौ रुपये की जमानत राशि जमा करवानी होगी जो वापस नहीं होगी। कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान करने के लिए बनाई गई अथॉरिटी किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी और वहीं व्यक्ति मतदान कर सकेगा जिसके नाम फर्म की अथॉरिटी बनेगी। मतदान के लिए पहचान पत्र होना अनिवार्य किया गया है।