{"_id":"596276f64f1c1ba46f8b472a","slug":"111499625206-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजमुखी की सरकारी खरीद को लेकर चौथे दिन भी रहा धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजमुखी की सरकारी खरीद को लेकर चौथे दिन भी रहा धरना जारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सूरजमुखी की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर रविवार को चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने बाजारों में जाकर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी कड़ी में रविवार को भाकियू के बैनर तले गांव पाडल के 9 किसानों कृपाल सिंह, गुरबख्श सिंह, बलकार सिंह, रूढ़ सिंह, दयाल सिंह, अमरीक सिंह, जसविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जोगेंद्र ने थाना में पहुंचकर गिरफ्तारी दी। अब तक किसी भी किसान ने जमानत नहीं करवाई है। इस तरह से अब तक 113 किसान गिरफ्तारी दे चुके हैं।
प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ तानाशाही पूर्ण नीति अपनाई है जिस कारण किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सूरजमुखी की फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसान पिछले 2 माह से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार कुंभकर्णी नींद सोयी है। फसल बेचने के लिए मजबूरीवंश किसानों को गिरफ्तारी भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की फसल का एक-एक दाना नहीं बिकता तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। कर्म सिंह मथाना व जसबीर सिंह मामू माजरा ने बताया कि 13 जुलाई को अनाज मंडी परिसर में किसानों की पंचायत बुलाई गई है। इसमें जो भी निर्णय लिया जाएगा वह सर्वमान्य होगा। उल्लेखनीय है कि भाकियू नेता गुरनाम सिंह ने यह चेतावनी थी कि जब तक किसानों की पूरी फसल नहीं खरीदी जाती वह जमानत नहीं करवाएंगे। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा फसल खरीद का शेड्यूल जारी किया गया है लेकिन किसी भी किसान ने अपनी फसल का एक दाना भी नहीं बेचा है। जसबीर सिंह ने कहा कि वह किसी भी किसान को सूरजमुखी की फसल नहीं बेचने देंगे जब तक सरकार 100 प्रतिशत फसल खरीद की घोषणा नहीं करती। उन्होंने कहा कि 13 की पंचायत तक गिरफ्तारी देने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर अमनदीप जैनपुर, रामकरण काला, जयपाल चढूनी, बिन्टी राणा अजराणा, रिंकू कठवा, राजेश त्यौड़ा, सूरजभान रतनगढ़, बलकार मदनपुर भी शामिल थे।