फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11-year-old girl dies after bull attack in Shahabad of Haryana

दुखद: घर से दूध लेने निकली थी बच्ची, सांड ने टक्कर मारी तो दीवार से जा टकराई, सांड भी ऊपर आ गिरा, मौत

Wed, 24 Aug 2022 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 07:16 PM IST
सार

हरियाणा के शाहाबाद में साइकिल पर दूध लेने जा रही बच्ची पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। 11 वर्ष की बच्ची पलक तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। विधायक ने भी घटना के बाद बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है।   

विज्ञापन
11-year-old girl dies after bull attack in Shahabad of Haryana
पलक का फाइल फोटो, पलक के परिजनों से बात करते विधायक रामकरण काला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे की लक्की कॉलोनी में सांड के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची दूध लेने के लिए साइकिल पर घर से निकली थी। मृतक की शिनाख्त पलक के रूप में हुई। पलक एसजीएनपी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


दोपहर के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बच्ची की माता पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज किया। घटना पर विधायक रामकरण काला, नपा अध्यक्ष डॉ. गुलशन क्वात्रा सहित नगर की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पिंकी ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे उसकी बेटी पलक साइकिल पर सवार होकर दूध लेने के लिए घर से निकली थी। उसी गली में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड ने पलक पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर से पलक दीवार में जा लगी। इसी दौरान वह सांड भी बच्ची के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की चित्कार सुनकर लोग वहां एकत्रित हुए और बड़ी मुश्किल से दोनों सांड को वहां से भगाया। रमेश कश्यप, मनीष अग्रवाल व हीरा लाल सहित अन्य लोग घायल बच्ची को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बच्ची की माता पिंकी शहर की लक्की कॉलोनी में कुलदीप सिंह के मकान में किराये पर रहती है और घरों में कामकाज करके अपना गुजर बसर कर रही है। पिंकी के पास एक बेटा भी है।

तीसरी कक्षा में पढ़ती थी पलक
पलक शाहाबाद के एसजीएनपी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। सांड के हमले से जैसे ही पलक की मौत का समाचार शहर में पहुंचा तो लोग पलक के परिजनों का ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। पलक के स्कूल के शिक्षकों ने भी इस हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त किया।

दूसरे बच्चों को बचा लो साहब
पिंकी की रूदन ने उस समय सभी को स्तब्ध कर दिया जब उसने विधायक रामकरण काला के समक्ष यह बात कही कि बेसहारा पशुओं को शहर से बाहर किया जाए, क्योंकि वह नहीं चाहती जो उसकी बेटी के साथ हुआ वह शहर के अन्य बच्चों के साथ हो। पिंकी की इस बात का सभी ने समर्थन किया और विधायक से शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग रखी।

बच्ची के परिवार को दिलाया जाएगा मुआवजा : विधायक
इस हादसे की सूचना पाकर विधायक रामकरण काला और नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों का ढांढस बंधाया। विधायक रामकरण काला ने तत्काल प्रभाव से बेसहारा पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतक बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए।


विधानसभा में उठाया था मुद्दा
विधायक रामकरण काला ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या का मुद्दा उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाया था। वह दोबारा प्रदेश सरकार से मांग करेंगे कि प्रदेश को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed