फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11 celibritee ownered, kurukshetra

जिले की 11 विभूतियां कर्मयोगी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
kurukshetr
kurukshetr Updated Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 celibritee ownered, kurukshetra
on podiume - फोटो : bureau
 देशभक्ति के जज्बे से सराबोर सम्मान समारोह में शहीद मनदीप सिंह के परिवार सहित जिला की 11 विभूतियों को अलग-अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए कर्मयोगी एक्सीलेंस अवार्ड-2017 से नवाजा गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल, डीसी सुमेधा कटारिया, आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र,  हैफेड सचिव कमलेश कुमार भादू, सिंडीकेट बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर एमएल चावला और हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने संयुक्त रूप से अवॉर्ड के लिए चयनित विभूतियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि राजेश गोयल ने कहा कि समाज के लिए कुछ अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मान देकर प्रणय ने दूसरे लोगों को समाज हित में काम करने की प्रेरणा दी है। इससे दूसरे लोगों के मन में भी इच्छा होगी कि वे समाज के लिए कुछ काम करें। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि जो काम हमें करना चाहिए था वह प्रणय ग्रुप ने किया है। समाज के ऐसे लोगों को सम्मान दिया जाना बहुत जरूरी है, जो अपने नैतिक दायित्व निभाने के साथ-साथ नि:स्वार्थ भाव से समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में केयू बीएड कॉलेज की प्राचार्या तरुणा सी ढुल्ल को मरणोपरांत शरीर दान व अपनी वसीयत में से 10 प्रतिशत हिस्सा समाज कल्याण में दान देने पर सम्मानित किया गया, जबकि मत्स्य विभाग में कार्यरत व पहला कदम संस्था के संयोजक दिलबाग सिंह गुराया, सार्थक मूक एवं बधिर संस्थान की संचालिका रश्मी कटारिया, दुखभंजन सेवा समिति के प्रधान एमके मौदगिल, तहसीलदार नरेश कुमार गौतम, धर्मक्षेत्र पर आधारित लघु फिल्म बनाने वाले विजय कुमार, महादेव गो शाला संचालक सुरेंद्र गोयल व सरकारी स्कूल के मुख्य अध्यापक पवन मित्तल व रेनू मित्तल को कर्मयोगी अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया, जबकि गांव अंटहेड़ी के शहीद मंदीप सिंह का मरणोपरांत कर्मयोगी अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस उनकी पत्नी प्रेरणा और मां निर्मला ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कुवि बीएड कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. डीके जोशी, केडीबी के सदस्य मदन मोहन छाबड़ा, कुवि के प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहेंगे।      
विज्ञापन

सारसा स्कूल की छात्राओं की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा उठाया       
प्रणय ग्रुप के अध्यक्ष संजीव राणा ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली सारसा स्कूल की आठ छात्राओं के सामने आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को उनकी मदद के लिए मंच पर आने का आह्वान किया। मंच से ही दुखभंजन सेवा समिति के प्रधान एमके मौदगिल व महादेव गो शाला संचालक सुरेंद्र गोयल ने छात्राओं की पठन-पाठ्य सामग्री का जिम्मा उठाने की सहमति जताई।       
विज्ञापन


पसरीचा की प्रस्तुति से भावुक हुए दर्शक      
भवन विद्यालय चंडीगढ़ में छठी कक्षा की छात्रा प्रिया पसरीचा ने कार्यक्रम में जब, ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, गाने पर अपनी प्रस्तुति दी तो वहां मौजूद अंटहेड़ी के शहीद मंदीप सिंह की मां निर्मला व पत्नी प्रेरणा रो पड़े। इस दौरान ऐसा माहौल बना कि आडिटोरियम में बैठे दर्शकों की आंखों से भी आंसू छलक आए। यहां मौजूद हर शख्स ने खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पसरीजा इससे पहले भी पंचकूला में शहीद संदीप, चंडीगढ़ में लेफ्टीनेंट कर्नल विक्रम जीत सिंह और पंचकूला में ही अंबाला शहीद गुरुसेवक के लिए प्रस्तुति दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed