{"_id":"5984c4034f1c1b0e1d8b48e6","slug":"101501873155-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जामुक्ति यात्रा का लाडवा पंहुचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जामुक्ति यात्रा का लाडवा पंहुचने पर स्वागत
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अंबावत (फरीदाबाद) से शुरू हुई भारतीय किसान यूनियन की कर्जा मुक्ति यात्रा शुक्रवार सायं को लाडवा इंद्री चौक पर पहुंची। जिसका किसानों ने जोरदार स्वागत किया। यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी मेहता ने कहा कि आज हरियाणा का किसान प्रदेश सरकार की नीति व नियम के कारण कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। किसानों को जो अधिकार मिलने चाहिए वो नहीं मिल रहे है। हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों को लिखित रूप में वादा कर स्वामी नाथ आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का किया था, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा अपने वायदे को भूल गई है।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा प्रदेश भर से होते हुए 6 अगस्त को मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचेगी और मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र सौंपेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम करनाल व रादौर में एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पूरे हरियाणा के किसानों को कर्जा मुक्त नहीं करती, हर फसल का मूल्य लागत प्लस 50 प्रतिशत लाभ देकर न्यूनतम मूल्य तय नहीं करती, दो एकड़ व दो एकड़ से कम किसानों को बी.पी.एल. की श्रेणी में नहीं लाती व उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करती तो हरियाणा प्रदेश के सभी 6 किसान संगठनों के साथ मिलकर 9 से 15 अगस्त तक किसान हरियाणा भर में जेल भरों आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की विजय घाट स्थित समाधि पर 2 अक्तूबर को एकत्रित होकर पूरे देश भर से किसान संसद का घेराव करेंगे। यात्रा में बलविंद्र सिह बाजवा, अतर सिंह, स्वामी इंद्र सहित अनेक यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।