{"_id":"594182994f1c1b45448b473d","slug":"101497465497-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कामन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिलें के लिए पहली परीक्षा केयू में आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कामन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिलें के लिए पहली परीक्षा केयू में आयोजित
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
प्रदेश में पहली बार कामन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने जा रहे दाखिलों के लिए बुधवार को केयू में 6 परीक्षा केेंद्रों पर प्रदेशभर से 1762 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे। यहां कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी, मीरपुर यूनिवर्सिटी रेवाड़ी और खानपुर महिला विश्वविद्यालय में एमए हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपरोक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह एवं आब्जर्वर ने सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ हुकम सिंह ने बताया कि बुधवार को 6 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि एमए अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए 607, एमए अंग्रेजी के लिए 916 व एमए हिंदी में प्रवेश के लिए 247 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीनों विषयों के लिए 1762 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। डा. हुकम सिंह के मुताबिक केयू प्रशासन ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक और आब्जर्वर की देखरेख में हुई पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए यूआईईटी व कम्यूनिटी सेंटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
----------------------------------------
आज होंगी इन विषयों के लिए प्रवेश परीक्षाएं
15 जून को एमकाम के लिए यूआईईटी, यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय, एलएलएम की परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी कालेज आफ एजुकेशन, एमपीएड की परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट आफ लॉ व एमपीइएस के लिए विधि विभाग व एमबीए दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए यूआईईटी, यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैंँ।
-----------------------------------------
केयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं रोल नंबर
केयू आईटी सैल के प्रभारी प्रोफेसर सुनील ढींगड़ा ने बताया कि 15 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए लगभग सभी परीक्षार्थियों ने अपने रोल नंबर डाउन लोड कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि सभी रोल नंबर केयू की वेबसाइट पर डाले जा चुके हैं। यदि किसी विद्यार्थी को रोल नंबर नहीं मिला तो वह केयू की वेबसाइट केयूकेडाटएसीडाटइन पर जाकर डाउन लोड कर सकता है।