फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 seats of Ayurveda postgraduate remained vacant, Kurukshetra

आयुर्वेद स्नातकोत्तर की 10 सीटें रह गई रिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 seats of Ayurveda postgraduate remained vacant, Kurukshetra
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ में छह विषयों की रिक्त रही 14 सीटों पर रविवार को फिजिकल काउंसलिंग हुई। इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से 39 विद्यार्थी श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे, लेकिन इस काउंसलिंग में भी 14 में से राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र की रिक्त रही चार सीटों पर दाखिला हो सका।
आयुष विश्वविद्यालय ने आयुर्वेद में स्नातकोत्तर की रिक्त 14 सीटों पर रविवार को फिजिकल काउंसलिंग कराई, जिसमें पहले से ऑनलाइन पंजीकृत 39 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एडमिशन कमेटी ने मेरिट सूची के आधार पर छह विषयों की खाली 14 सीटों में से चार सीटें विद्यार्थियों को आवंटित की। अब श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चंडीगढ़ में आयुर्वेद के दो विषयों द्रव्यगुण में चार और संहिता एवं सिद्धांत की छह सीटें रिक्त पड़ी हैं। इन सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की तिथि एडमिशन कमेटी की ओर से तय कर जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और श्री धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज चंडीगढ़ में आयुर्वेद में स्नातकोत्तर के लिए तीन दौर की हुई काउंसलिंग के बाद आयुर्वेद के छह विषयों की 14 सीटें रिक्त थी। फिजिकल काउंसलिंग में उपस्थित विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल की चार विषयों क्रिया शरीर, रचना शरीर, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान और शल्य तंत्र की रिक्त चार सीटें आवंटित की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही एडमिशन कमेटी की ओर से श्री धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज चंडीगढ़ में खाली रह गई 10 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed