फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 new cases of corona found in the city

कोरोना के 10 केस आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
10 new cases of corona found in the city
जिले में वीरवार को कोरोना के 10 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 40 है, जिनमें से 36 को होम आइसोलेट किया गया है और चार अस्पताल में दाखिल हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 742013 सैंपलों में से 714647 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 611 कोविड के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें आरटी पीसीआर के 223 और रैपिड एंटीजन के 388 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.64 पर है। इस प्रकार अब एक्टिव केसों की संख्या 40 है। वीरवार को 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। अब तक 27029 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26590 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 399 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में चार स्थान पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार नौ स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed