{"_id":"6091a5e88ebc3e246a000b98","slug":"10-died-by-corona-142-new-positive-cases-found-kurukshetra-news-knl6905601","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 10 की मौत, 142 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 10 की मौत, 142 नए केस आए
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और एएनएम सहित दस कोरोना संक्रमित मरीजों ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। न्यू शांति नगर वासी 40 वर्षीय एएमओ डॉ. रविकांत पिछले कई माह से एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सेवाएं दे रहा था। 13 अप्रैल को डॉ. रविकांत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही दाखिल किया गया था, लेकिन अस्थमा की दिक्कत होने के कारण उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता गया। यहां चिकित्सकों ने डॉ. रविकांत की नाजुक हालत को देखते हुए शहर के आरोग्य अस्पताल में रेफर कर दिया। तभी से यहां डॉ. रविकांत का उपचार चल रहा था। सोमवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण डॉ. रविकांत ने दम तोड़ दिया। वहीं शाहाबाद के सैदपुर सेंटर पर सेवारत 58 वर्षीय एएनएम बकशिंदर कौर की अंबाला के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि बकशिंदर कौर एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन की जिला प्रधान भी रह चुकी है। लगातार कोरोना काल में सेवाएं देते हुए बकशिंदर कौर करीब 15 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अंबाला ले गए। यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके अलावा भी कुरुक्षेत्र में मंगलवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने एएमओ डॉ. रविकांत सहित सात मृतकों का अंतिम संस्कार रतगल श्मशान घाट में कराया। इसके अलावा एक मृतक का अंतिम संस्कार गोविंदगढ़ किया गया, जबकि एक मृतक का शव नरकातारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने मंगलवार शाम तो हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए 142 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ कोरोना से मरने वाले चार मरीजों की पुष्टि की है। मंगलवार को 135 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 17340 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 15181 मरीज कोरोना को मात देकर वापस लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव बैंक कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, सलपानी कलां निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, डीएन कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 63 वर्षीय महिला और गुमथला गढू निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की है। हालांकि इनकी मौत 30 अप्रैल और एक मई को अलग-अलग अस्पतालों में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में 199 मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में 1960 एक्टिव केस हैं। इनमें 82 मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 549 मरीजों को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि सामान्य लक्षण वाले 1329 मरीजों को होल आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 303814 सैपल लिए गए हैं। इनमें से 283489 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।