फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 crore business done in Dharamnagari on Akshay Tritiya

Kurukshetra News: अक्षय तृतीया पर धर्मनगरी में 10 करोड़ का हुआ कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
10 crore business done in Dharamnagari on Akshay Tritiya
कुरुक्षेत्र। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी के बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां के सराफा बाजार में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में जमकर दिलचस्पी दिखाई। देर शाम तक बाजार में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस दौरान वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दूसरे सामानों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


सुबह से ही ज्वेलरी, बाइक और कार शोरूम पर ग्राहक देखने को मिले। जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार माना जा रहा है। अक्षय तृतीया और विवाह मुहूर्त के संयोग से बाजार में आम दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बिक्री दर्ज की गई। आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गई, जहां सोने-चांदी की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ी। कारोबारी इस दिन को साल के सबसे लाभकारी दिनों में से एक मानते हैं। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का कारोबार थोड़ा धीमा रहा है।
विज्ञापन


कार और बाइक शोरूम में अच्छी बिक्री दर्ज की गई। होंडा शोरूम के संचालक विनोद सिंगला ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक बिक्री हुई। सामान्य दिन में पांच से सात गाड़ी की बिक्री होती है और अक्षय तृतीया के दिन 20 से 22 दो पहिया गाड़ी बिकी। वीपीएस शोरूम के संचालक ने बताया कि 25 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। बुकिंग और डिलीवरी का सिलसिला जारी रहा, वहीं शादी समारोह का भी शहर में उत्साह देखने को मिला। जिले के पैलेस और रेस्टोरेंटों हॉल बुक मिले। शुभ मुहूर्त पर बाल विवाह न हो, इसके लिए प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिरों में दान-पुण्य के लिए उमड़ा जनसैलाब

अक्षय तृतीया पर्व पर जहां एक ओर बाजार में रौनक रही, वहीं दूसरी ओर मंदिरों में भक्ति और पुण्य का सिलसिला जारी रहा। मां भद्रकाली शक्तिपीठ, दुखभंजन मंदिर, स्थानेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तगण पूजा और दान-पुण्य में लगे रहे। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया दान और पुण्य कभी समाप्त नहीं होता और इसका फल अनंत होता है। पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि इस दिन जो भी धार्मिक कार्य, जैसे दान, पूजा, जप और तप किए जाते हैं, वे अक्षय फल देने वाले होते हैं। इसलिए कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में अन्न, वस्त्र, जल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान किया। इस पुण्य अवसर पर अनाथालयों और गोशालाओं में भी सेवाभाव देखने को मिला।




10 करोड़ का हुआ कारोबार : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने बताया कि आम दिनों की बजाय अक्षय तृतीया पर कारोबार में वृद्धि देखी गई। जिले में करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है। क्योंकि अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य करने और नई वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed