फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.30 lakh cheated in the name of government job, Kurukshetra

सरकारी नौकरी के नाम पर 1.30 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh cheated in the name of government job, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो आरोपियों ने एक लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं रकम वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चनालहेड़ी वासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात पोली व काका से हुई थी। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे उसे पिहोवा में सरकारी नौकरी लगवा देंगे। उनका बेटा सलिंद्र बाहर गया है, जिसकी अफसरों के साथ अच्छी पहचान है। बाहर जाने से पहले भी उसने कई लोगों को नौकरी पर लगवाया था और अब वह उसे भी नौकरी पर लगवा देंगे। इसकी एवज में उन्होंने एक लाख रुपये की मांग रखी। 12 जनवरी 2021 को सलिंद्र की व्हाट्सएप पर कॉल आई और कहने लगा कि नौकरी लगने से पहले 30 हजार रुपये देने होंगे और बाकी की रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

उसने जैसे तैसे कर तीस हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। उसके बाद आरोपी उसके साथ टालमटोल करने लगे। उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने मामले की शिकायत कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक को दी। उसे बाद मामला थाना इस्माईलाबाद में आया जहां पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का दबाव डाला तो आरोपी उसके घर आए और उससे माफी मांगने लगे और दो महीने में नौकरी लगवाने या पैसे वापस देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी उसे पिहोवा में मिल और कहा कि 20 दिन के भीतर सरकार नौकरी लगवा देंगे आपका काम तैयार है आपको एक लाख रुपये देने होंगे। उसने रिश्तेदारों से पकड़ कर पैसे उन्हें दे दिए, लेकिन आरोपियों ने पहले की तरह आनाकानी करनी शुरू कर दी। एक दिन सलिंद्र का फोन आया और उसे अभद्रता से बात की और कहा जो करना है करो पैसे वापिस नहीं मिलेगे तथा उसे जान से मारने की धमकी भी। उसके पास सभी रिकॉर्डिंग मौजूद है। थाना प्रभारी जगदीश से बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed