{"_id":"5f8628e64c560f30631efdb8","slug":"khap-panchayat-pronounced-social-punishment-for-being-in-consensual-relationship-with-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरीः साली के साथ सहमति संबंध में रहने पर खाप पंचायत ने सुनाई सामाजिक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरीः साली के साथ सहमति संबंध में रहने पर खाप पंचायत ने सुनाई सामाजिक सजा
Wed, 14 Oct 2020 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2020 03:54 AM IST
सार
- पिता को करनी होगी एक माह मंदिर की सफाई
- लड़की पक्ष को हर्जा-खर्चा के तौर पर दस लाख रुपये देने का फरमान
- चरखी दादरी जिले के एक गांव में सोमवार को हुई फौगाट और गुलिया खाप की पंचायत
विज्ञापन
khap panchayat
विस्तार
पत्नी को छोड़कर रिश्ते में साली लगने वाली युवती के साथ सहमति संबंध में तीन महीने से रह रहे युवक के परिवार को फौगाट और गुलिया खाप की संयुक्त पंचायत ने सामाजिक दंड दिया है। इसके तहत उक्त युवक के पिता को एक महीने तक मंदिर की साफ-सफाई के साथ पक्षियों को दाना भी डालना होगा। खाप पंचायत ने लड़की पक्ष को हर्जा-खर्चा के तौर पर दस लाख रुपये देने का फरमान भी सुनाया है। उधर, पत्नी ने भरी पंचायत में पति के साथ रहने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जिले के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब छह साल पहले गुलिया खाप की युवती से हुई थी। करीब तीन माह पहले युवक अपनी पत्नी की मौसी की बेटी के साथ कहीं चला गया था और तब से घर नहीं लौटा है। युवक फौगाट खाप के अधीन आने वाले एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सोमवार को इस मसले पर फौगाट और गुलिया खाप के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों को सुना गया और इसके बाद खाप प्रतिनिधियों ने सामाजिक दंड सुनाया। फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार के अनुसार युवक के पिता को एक महीने तक मंदिर की सफाई करने और पक्षियों को दाना डालने की सामाजिक सजा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष को दस लाख रुपये हर्जाने के तौर पर दिलाने का भी खापों ने फैसला सुनाया है। युवक के साथ रहने से उसकी पत्नी ने इनकार कर दिया है। हर्जाना राशि दोनों खापों के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तय की है। लड़की अपने मायके चली गई है।