फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ZP: women beat men

जिला परिषद : महिलाओं ने पुरुषों को पछ़ाड़ा

Fri, 29 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 29 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

जिला परिषद के कुल 25 पदों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इसमें महिलाओं ने पुरुषों का पछाड़ते हुए 14 सीटों पर कब्जा किया। जिले की महिलाओं ने आरक्षित नौ वार्डों से अलावा पांच अन्य वार्डों में जीत हासिल की। खास बात यह भी है कि सबसे ज्यादा वोटों से जितने का नाम भी महिला के नाम ही है।

विज्ञापन


असंध के गांव जलमाना की कुलजीत कौर ने वार्ड नंबर 22 से 7278 वोटों से रिकार्ड एक तरफा जीत दर्ज की है। इसके अलावा, सभी 25 सदस्यों में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी सदस्य होने का रिकार्ड भी वार्ड नंबर चार की डॉ. रीना के नाम है, जो एमफिल और पीएचडी हैं। खास बात यह है कि सभी 25 सदस्यों की औसतन उम्र 32 साल है। इनमें से दो बेटियां भी हैं, जो पहली बार अपने वार्ड काप प्रतिनिधित्व करेंगी। 
विज्ञापन


गुुरुवार को डीएवी स्कूल में जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के मतों की गिनती की गई व परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। दोपहर तक सभी 25 वार्डों के चुनाव घोषित कर दिए गए। बाद में डीसी डॉ. जे गणेशन ने सभी सदस्यों को विजेता का प्रमाण पत्र भी सौंपा। गौरतलब है कि जिला परिषद के लिए कुल 209 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के चुनाव की खास बात यह रही कि महिलाओं के लिए कुल नौ वार्ड आरक्षित थे, लेकिन शिक्षा शर्त और परिवार में चौधर लाने के लिए राजनीतिक परिवारों ने महिलाओं पर दांव खेला। पांच ऐसे वार्ड हैं, जहां पर महिलाएं पुरुषों को पराजित कर आगे बढ़ी हैं। इनमें वार्ड नंबर 5 से दीक्षा रानी, वार्ड नंबर सात से मीना चौहान, वार्ड नंबर आठ से उषा देवी, 13 नंबर वार्ड से बाला देवी और वार्ड संख्या 16 से कमलेश सांगवान शामिल हैं। कमलेश सांगवान जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हरेद्र सांगवान की पत्नी हैं।

इसके अलावा वार्ड संख्या 22 से 21 वर्षीय कुलजीत कौर सबसे कम उम्र की जिला परिषद सदस्य बनी हैं। कुलजीत के नाम एक और रिकार्ड बना है सबसे ज्यादा मत लेने और सबसे ज्यादा मतों से जितने का। उसने कुल 11962 वोट प्राप्त किए, साथ ही विपक्षी को 7278 वोटों से पराजित किया।


वार्ड संख्या    विजेता-वोट : पार्टी : पराजित
1. सामान्य : शिवराम(10469) : कांग्रेस : कुलधीर सिंह (5347)
2. जनरल महिला : कुशुम देवी (11344) : भाजपा : सुषमा(7318 )
3. पिछड़ा वर्ग :संदीप कुमार (7261 ) : भाजपा : सुमेर चंद (7207)
4. जनरल महिला : रीना देवी ( 6542 ) : भाजपा : तारा देवी (6438)
5. सामान्य : दीक्षा रानी (7966) : इनेलो : सुलिंद्र (7422)
6. जनरल : शक्ति सिंह (5077) : आजाद : विक्रम सिंह (3190)
7. एससी  : मीना चौहान (7556) : भाजपा : जसवीर सिंह (6180)
8. जनरल :ऊषा देवी (7951) : इनेलो : सुनील दत्त(5696)
9. एससी : भीम सिंह (5703) : इनेलो : शशीकांत(3296)
10. एससी :खुशी राम(6168) : आजाद : रामफल (2908)
11. एससी : बलवान सिंह(3001) : आजाद : अमृत लाल(2940)
12. जनरल : राजेश कुमार (5835) : आजाद : कमलेश (3789)
13.जनरल :बाला देवी (4931) : भाजपा : डा. सुनील पंवार(4724)
14. जनरल महिला:जयभरी ( 6231) : आजाद : मंजू (4159)
15.जनरल: चंचल राणा ( 9151) : भाजपा : संदीप राणा (4915)
16. जनरल : कमलेश सांगवान (10579 ) : इनेलो :धीरज कुमार( 9921)
17. सामान्य: रघुबीर सिंह (4321) : इनेलो : राजेश (3665)
18. जनरल महिला: चंपा (3707) : आजाद : रजनेश (3463)
19. सामान्य : दीपक त्यागी (6023) : आजाद :  दीपक शर्मा( 3334)
20. सामान्य: अशोक मित्तल ( 5558) : बसपा : बलविन्द्र सिंह (2933)
21. एससी महिला: अनिता (7240) : आजाद : सुषमा(5791)
22.जनरल महिला: कुलजीत कौर(11962) : इनेलो : कविता देवी (4684)
23. एससी महिला: पलविंद्र कौर ( 8541) : आजाद : सुनीता (6174)
24. जनरल महिला: सुमन (3796) : आजाद : सीमा (3720)
25. जनरल महिला: प्रवीन कुमारी ( 2984 ) : आजाद :रम्मी देवी (2642)
नोट : पार्टी का नाम विजेता सदस्यों का दिया गया है। ये संबंधित पार्टी से संबंधित हैं।  

इन वार्डों में रहे सबसे ज्यादा उम्मीदवार
वार्ड नं 1 से 8 उम्मीदवार, वार्ड 2 से 6 उम्मीदवार, वार्ड 3 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 4 से 7 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 5 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 6 से 10 उम्मीदवार, वार्ड 7 से 11 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 8 से 5 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 9 से 12 उम्मीदवार तथा वार्ड नं 10 से भी 12 उम्मीदवार, वार्ड नं 11 से 20 उम्मीदवार, वार्ड नं 12 से 9 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 13 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नं 14 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नं 15 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 16 से 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 17 से 10 उम्मीदवार, वार्ड 18 से 10 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 19 से  9 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 20 से 11 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 21 से 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 22 से 5 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 23 से 5 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 24 से 8 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 25 से 11 उम्मीदवार मैदान में थे।

इनको मिले सबसे कम वोट
वार्ड नं 1 से चरण सिंह को सबसे कम 304 मत पड़े। वार्ड नं. 4 से कुसुम रानी को 379 मत, वार्ड नं. 5 से कृष्ण लाल को 976 वोट और वार्ड नं 7 से सलिंद्र सिंह को 287 वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 से शीशपाल को 508 वोट, वार्ड नं 10 से संदीप कुमार को 624 वोट, वार्ड नं 11 से रविंद्र कुमार को 379 वोट, वार्ड नं 12 से रणबीर सिंह को 1097 वोट, वार्ड नंबर 13 से सीमा शर्मा को 251 वोट, वार्ड नं 15 से प्रवीण राणा को  412 वोट, वार्ड न. 16 से विनोद कुमार को 1815 वोट, वार्ड नंबर 17 से  बलबीर सिंह को 232 वोट, वार्ड नं 18 से उषा देवी को  646  वोट, वार्ड नंबर 19 से मोहित त्यागी को 314  वोट, वार्ड नंबर 20 से टेकचंद को 278 वोट, वार्ड नं 25 से मोना रानी को सबसे कम 660 वोट मिले।

पूर्व मंत्री की पुत्रवधू हारी
पूर्व शिक्षामंत्री चौधरी चंदा सिंह की पुत्रवधू तारा देवी को जिला परिषद में हार का सामना करना पड़ा। विद्या देवी वार्ड नंबर चार से उम्मीदवार थी, लेकिन डॉ. रीना ने उन्हें हराया। तारा देवी को 6438 वोट मिले, जबकि डॉ. रीना को 6542 वोट लेकर 104 मतों से विजयी रही।


कांग्रेस नेता डॉ. सुनील पंवार हारे
वहीं कांग्रेस के युवा नेता डॉ. सुनील पंवार को भी हार का सामना करना पड़ा। वे वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी थे। बता दें कि डॉ. सुनील पंवार पिछली बार जिला परिषद के सदस्य थे। इस बार उन्हें महिला बाला देवी ने मात दी। डॉ. पंवार को 4724 वोट मिले, जबकि बाला देवी 4931 वोट लेकर विजयी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed