फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   zila adhyaksh said to parshad dishonest

जिलाध्यक्ष ने पार्षदों को कहा बेईमान, पार्षदों ने मीटिंग का किया बहिष्कार

Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
zila adhyaksh said to parshad dishonest
बैठक को संबोधित करते नेता - फोटो : Amar Ujala
भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष व नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने अपने संबोधन में पार्षदों पर विकास कार्यों में हेरा-फेरी व बेईमानी करने का आरोप लगाया। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग व अन्य पार्षद सोनिया पंडित भड़क गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष को तथ्यों के साथ पार्षदों को चिह्नित करने के बाद इस तरह के शब्द प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना सभी पार्षदों का अपमान करना है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से अपने शब्द वापस लेने की मांग की। लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा अपने शब्द वापस न लेने पर सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सीनियर डिप्टी मेयर ने इस मामले में सीएम से शिकायत करने की भी बात कही है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं की समीक्षा करने व कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए शनिवार को सेक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर भाजपा की जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, हैफेड के चेयरमैन व विधायक हरविंद्र कल्याण व जिलाध्यक्ष व नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीर पंथी ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष ने बैठक में पार्षदों पर विकास कार्यों में हेरा फेरी व बेईमानी करने का आरोप लगा दिया। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर व पार्षदों ने हंगामा कर दिया। राज्यमंत्री के सामने ही पार्षदों नें हंगामा किया तथा बिना तथ्यों के पार्षदों पर आरोप लगाने को गलत करार देते हुए इसे पार्षदों का अपमान बताया। सीनियर डिप्टी मेयर ने जिलाध्यक्ष से पार्षदों के प्रति कहे अपने शब्दों को वापस लेने की मांग की। लेकिन जिलाध्यक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। इसपर सीनियर डिप्टी मेयर व पार्षद बैठक का बहिष्कार बाहर चले गए। सीनियर डिप्टी मेयर ने इस मामले की शिकायत सीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन


हंगामे से पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि आज प्रदेश के आमजन में भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं तथा नीतियों के प्रति उत्साह है और हमें जनता के इस उत्साह को कायम रखना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करें।  इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि मंडल स्तर पर आगामी 30 जून तथा एक जुलाई को कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन करते हुए बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को पहुंचाया जाना है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर वर्ष मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यातिथि, भाजपा का स्थापना दिवस, किसी महापुरूष की जयंती पर समरसता कार्यक्रम व केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित हैफेड के चेयरमैन एवं विधायक घरौंडा हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश होकर आमजन में भाजपा के प्रति आस्था बढ़ी है और इसी आस्था के चलते भाजपा के सदस्यों में भी वृद्धि हुई है। हाल ही में घरौंडा नगरपालिका में संपन्न हुए चुनाव भी इसी बात का प्रमाण है कि जीते हुए पार्षदों ने बीजेपी में अपनी आस्था जताई है। इस अवसर पर मंत्री कर्णदेव कांबोज ने घरौंडा के नगरपालिका चेयरमैन और वाईस चेयरमैन तथा पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने की।
 
इस अवसर पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव संतोष अत्रेजा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, संसदीय क्षेत्र करनाल की निगरानी कमेटी के संयोजक अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा व योगेन्द्र राणा, अशोक भंडारी, सीमा खन्ना कश्यप, सुनील गोयल, निर्मला बैरागी, रेनू कौर सैनी, मीना का बोज, बृजलाल टक्कर, गुरब शीश सिंह लाडी, अमृत लाल जोशी, दर्शन सिंह सहगल, गुरचरण लखनपाल आदि मौजूद रहे।  


वर्जन
जिलाध्यक्ष द्वारा बिना तथ्यों के पार्षदों के लिए हेराफेरी करने वाले बेईमान शब्द का प्रयोग करना सभी पार्षदों का अपमान है। सबसे पहले जिलाध्यक्षक को ऐसे पार्षदों के खिलाफ तथ्य जुटाने चाहिए। इसके बाद उन पार्षदों के नाम चिन्हित कर आरोप लगाने चाहिए। सभी पार्षदों को अपमानित करने वाले जिलाध्यक्ष के ब्यानों के खिलाफ से सीएम से शिकायत करेंगे।
-कृष्ण गर्ग सीनियर डिप्टी मेयर  नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed