फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth killed by car collision

Karnal News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by car collision
असंध। खेड़ी सरफली के पास कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

फैजपुर निवासी मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई जीवन सिंह फोटोग्राफी का काम करता था। सुबह वह और उसका भाई गांव से राजौंद के लिए अलग-अलग बाइक पर निकले थे। जैसे ही उसका भाई जीवन खेड़ी सरफली के पास पहुंचा तो कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद युवक काफी दूर तक घिसटता हुआ गया। चालक मौके से कार लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed