{"_id":"235be8e9f81c89dbcc45ce61233a18b0","slug":"youth-allegedly-rape-five-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुराचार
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा के एक गांव में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुराचार किया। आरोप है कि युवक खाने की चीज दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हो गई है। वहीं बच्ची के चाचा की शिकायत पर पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
समाचार लिखे जाने तक आरोपी गांव गुलडेहरा वासी राजेश कुमार फरार था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गत शाम उसकी पांच वर्षीय भतीजी बच्चों के साथ गली में खेलने के लिए गई थी। जिसके बाद वह काफी समय तक घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की।
इसी दौरान कुछ बच्चों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी भतीजी को एक दुकान से खाने की चीज दिलवाकर अपने घर ले गया है। जब वे उस युवक के घर पहुंचे तो युवक बच्ची से दुराचार कर रहा था। इस दौरान जब आरोपी राजेश कुमार ने उन्हें देखा तो घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पिहोवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ ले जाकर उसका मेडिकल करवाया।
जहां डाक्टरों ने बच्ची से दुराचार की पुष्टि की। मेडिकल में घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।