फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man committed suicide in Karnal

Haryana Crime: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, तीन साल पहले हुई थी शादी, केस दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 11:48 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:48 AM IST
सार

करनाल में 27 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। पीड़ित पिता ने बताया साहिल के सुसराल वाले उस पर प्रॉपर्टी लेने का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
Young man committed suicide in Karnal
मृतक लड़का और उसका पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के हांसी रोड गली नंबर 11 निवासी साहिल उम्र 27 साल ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता अनिल ने बताया कि तीन साल पहले साहिल की शादी हुई थी। रिश्ता करवाने वाले ने हमसे 50 हजार रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया साहिल के सुसराल वाले उस पर प्रॉपर्टी लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि साहिल की पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। जब भी साहिल उसे लेने जाता तो उसके ससुराल वालों ने उससे मारपीट की और बाद में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में शिकायत करवाई। 
विज्ञापन


साहिल इस प्रताड़ना को सहन नहीं कर सका और उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed