फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young black lovers will raise money for cancer victims

Karnal News: कैंसर पीड़ित के लिए धन जुटाएंगे युवा श्याम प्रेमी

Sat, 04 May 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Young black lovers will raise money for cancer victims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। करनाल के युवाओं को आपने कीर्तन में नाचते गाते और जय श्री श्याम बोलते हुए जरूर सुना और देखा होगा अब ये छह युवा श्याम प्रेमी एक कैंसर पीड़ित एक श्याम सेवक के इलाज के लिए कीर्तन करके पैसा जुटाएंगे। इसके लिए पांच मई को श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कीर्तन में श्याम बाबा का गुणगान करते हुए कैंसर पीड़ित व्यक्ति के लिए अरदास की जाएगी। संंकीर्तन में आने वाले गायक निस्वार्थ रूप से अपनी सेवाएं देंगे। संकीर्तन के समय मिलने वाली दान राशि को कैंसर पीड़ित व्यक्ति के इलाज में प्रयोग की जाएगी।जिन छह युवा श्याम प्रेमियों ने यह बीड़ा उठाया, उनमें अमन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अशोक गुप्ता, रोबिन गोयल, पंकिल गोयल व अनिल गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करनाल जिला के तमाम श्री श्याम परिवारों व अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। श्याम प्रेमी पंकिल गोयल ने बताया कि श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करने के लिए निरंतर कीर्तनों का आयोजन होता है। अब एक श्याम प्रेमी पर विपदा आई, जिसे दूर करने के लिए श्याम प्रेमियों ने मिलकर काम करने की ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी श्याम प्रेमियों को यकीन है कि श्याम बाबा अपने प्रेमी पर आए संकट को दूर करेंगे। उन्होंने बताया कि संकीर्तन का आयोजन पांच मई को श्री कृष्ण कृपा धाम सेक्टर नौ में शाम छह बजे से किया जाएगा। श्याम अग्रवाल, जयंत व्यास, गोलू नितेश शर्मा, विशाल कैराना व कमल नायक को बतौर गायक आमंत्रित किया गया है। इन गायकों ने भी निस्वार्थ सहयोग की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed