फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wrong exercise is deteriorating the health of the spine

Karnal News: गलत कसरत से बिगड़ रही रीढ़ की हड्डी की सेहत

Mon, 30 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wrong exercise is deteriorating the health of the spine
 डॉ सौरभ
करनाल।
विज्ञापन

युवाओं में फिट रहने का धुन सवार है। सुगठित शरीर के लिए कई युवा जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। परिणाम पाने की जल्दबाजी में वे गलतियां भी कर रहे हैं। गलत कसरत से उनकी रीढ़ की हड्डी और कंधों पर असर पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं लेकर आने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी है। अधिकांश ने बातचीत में पता चला कि जिम में कसरत के दौरान समस्या आई।
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने बताया कि अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में रोजाना करीब 150 से 200 मरीज आते हैं। इनमें से हर सप्ताह लगभग 30 मरीज रीढ़ की हड्डी और कंधों व मांसपेशियों में खिंचाव से जुड़ी समस्याओं के होते हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें 19 से 23 वर्ष आयु वर्ग के युवा भी हैं। जिम में भारी और गलत तरीके से वेट लिफ्टिंग करने से अपनी रीढ़ की हड्डी को रिस्क में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि कई युवा जिम में प्रशिक्षक की सही निगरानी के बिना भारी वजन उठाने लगते हैं। गलत तरीके से वेट लिफ्टिंग करने से रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे स्लिप डिस्क, मांसपेशियों में खिंचाव और लगातार कमर दर्द जैसी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सोशल मीडिया की नकल खतरनाक
डॉ. सौरभ ने बताया कि सोशल मीडिया पर देखकर कसरत की नकल करना भी कई बार नुकसानदायक साबित हो रहा है। हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है, इसलिए बिना तैयारी के भारी वजन उठाना हड्डियों के लिए जोखिम बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिम करने के बाद कई युवा पढ़ाई, गेमिंग या सोशल मीडिया के कारण घंटों एक ही मुद्रा में बैठे रहते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी का संतुलन बिगड़ने लगता है और कम उम्र में ही दर्द की शिकायत सामने आने लगती है।



ध्यान रखें

डॉ. सौरभ ने कहा कि जिम में एक्सरसाइज
कसरत हमेशा प्रशिक्षक की देखरेख में करें। वार्मअप जरूर करें।
शुरुआत में हल्के वजन से अभ्यास करें। धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं।
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें।
हर 30 से 40 मिनट में शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए।
सही तरीके से बैठना, नियमित स्ट्रेचिंग करना और संतुलित आहार जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed