फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worker dies due to electrocution in plywood factory

Karnal News: प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूर की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution in plywood factory
खजूरी रोड स्थित रेनबो प्लाईवुड फैक्टरी में छत के पास से जा रही बिजली तार की चपेट में आने से 33 वर्षीय जर्जिश अली की मौत हो गई। वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गांव अराजीपासरा का रहने वाला था। करीब ढाई माह पहले ही वह यहां पर काम के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के जीजा मुख्तारूल ने बताया कि जर्जिश अली यहां कुछ दिन पहले ही नौकरी के लिए आया था। फैक्टरी में उसका ग्लू बनाने का कार्य था। शनिवार सुबह वह फैक्टरी में कार्य कर रहा था। इस दौरान वह छत पर किसी काम से गया। तभी अचानक उसका पांव फिसल गया और वह छह से गुजर रही बिजली की लाइन पर जा गिरा। उसका गला तार के ऊपर लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी गांव में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed