{"_id":"6a88b992e286838ef50eed93","slug":"work-stalls-due-to-patwari-kanungo-strike-over-1500-applications-pending-karnal-news-c-18-knl1018-974978-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पटवारी-कानूनगो हड़ताल से काम ठप, 1500 से ज्यादा आवेदन अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पटवारी-कानूनगो हड़ताल से काम ठप, 1500 से ज्यादा आवेदन अटके
विज्ञापन
सेक्टर 12 में प्रदर्शन करते पटवारी एवं कानून गो के सदस्य संवाद
करनाल। नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों और अपनी लंबित मांगों के लिए पटवारियों व कानूनगो की सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार से कोई सकारात्मक रुख न दिखने पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अब 25 अगस्त को भी जिला मुख्यालयों पर धरने का एलान कर दिया है। हड़ताल से 1500 से अधिक आवेदन अटक गए हैं।
शुक्रवार को जिलेभर के पटवारी और कानूनगो फव्वारा पार्क में धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे जिले की सभी तहसीलों और उपतहसीलों में काम पूरी तरह ठप रहा। एसोसिएशन के प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि दो दिनों में ही करीब 300 डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र), एक हजार इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, गिरदावरी, डीसीएस और नक्शा संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं। तहसीलों में पटवारियों की नई रिपोर्ट न मिलने से रजिस्ट्री के नए टोकन जारी नहीं हो सके। इससे सोमवार को रजिस्ट्री कार्य और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि यह धरना राजस्व रिकॉर्ड को बचाने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने नए पोर्टल की तकनीकी गलतियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग की तय करने, संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी करने, डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्राइवेट एजेंसी से करवाने या उसकी रेंज 150 मीटर करने, रोवर पैमाइश के लिए ट्रेनिंग व ऑपरेटर देने, और लंबित एलटीसी व मानदेय जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
लोग परेशान
- इंद्री के राममेहर ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने बेटे के डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। पटवारी हड़ताल पर हैं। इससे फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही और दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है।
- मॉडल टाउन के अंकुश कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्लॉट खरीदा था। इसका इंतकाल चढ़वाने के लिए तहसील आया था। पटवारियों की हड़ताल के चलते ऑनलाइन पोर्टल पर भी काम नहीं हो पाया।
- सेक्टर-32 के अंकित ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था लेकिन पटवारी की रिपोर्ट न होने के कारण अधिकारियों ने नया टोकन नंबर देने से साफ मना कर दिया। टोकन न मिलने की वजह से बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस लौटना पड़ा।