Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman's body found hanging, murder charge

Karnal News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 10 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder charge
मृतक कामिनी का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर की जनकपुरी काॅलोनी में विवाहिता कामिनी (32) का शव रात को आठ बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था, वहीं महिला का पति भी घर से गायब था। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम माैके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज के शवगृह में पहुंचाया। विवाहिता के भाई राजपाल ने जीजा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से माैत होना दर्शाया है। मामले में थाना शहर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जनकपुरी काॅलोनी में रहने वाली कामिनी के भाई राजपाल ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी आठ साल पहले प्रेम से हुई थी। वो फलों की रेहड़ी लगाता था। कामिनी का अक्सर पति के साथ झगड़ा रहता था। होली के बाद से उनका जीजा शराब का अत्याधिक सेवन करने लगा था। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रविवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद से उनका जीजा प्रेम कमरे का ताला लगाकर गायब है।
विज्ञापन

विवाहिता के भाई राजपाल ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बहन के बारे में पता किया तो कुछ पता नहीं चला। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो बहन फंदे से लटकी दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ताला तोड़कर कमरा खोला गया। राजपाल का कहना है कि उसकी बहन का शव फंदे से लटका था और पैर जमीन पर थे, जिससे शक है कि उसकी हत्या करके लटकाया गया है। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से माैत होना आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करके शव परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने अंदर से कुंडी लगाई तो पति घर से चला गया : चाैकी प्रभारी

सदर बाजार चाैकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों सात-आठ साल से यहीं किराए के मकान में रहते थे। रविवार को दंपती का झगड़ा हो गया था। इसके बाद कामिनी ने अंदर से कुंडी लगा ली थी और पति भी बाहर से ताला लगाकर चला गया था। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को पता लगा तो पुलिस को सूचना मिली। पुलिस और एफएसएल टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed