फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman suspects wife's murder

महिला पर जताया पत्नी की हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman suspects wife's murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। बुढ़नपुर गांव के समीप सोमवार को नहर से मिले शव की पहचान कस्बे के वार्ड 13 निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। सूचना पर ग्रामीण कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मोर्चरी हाउस में रखे शव की पहचान की। परिजनों ने महेंद्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और उसका शव मिलने के बाद उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है।
मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इत्तफाकिया कार्यवाही की है। इससे पूर्व पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली थी। जिसमें उसने अपनी भाभी पर भाई को लापता करवाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ अतर सिंह ने बताया कि महिला अपने दोनों बेटे घर पर छोड़कर पति के साथ चार जुलाई की शाम करीब सात बजे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दवाई लेने गई थी। जिसने पंजाब में अपनी मां को फोन कर बच्चों के पास निसिंग जाने को कहा था। नानी ने रात को बच्चे संभाले। अगले दिन सुबह नानी दोनों बच्चों को लेकर करनाल चली गई। जो बाद दोपहर को अपनी बेटी के साथ घर लौटी। उसके साथ महिला की सगी बहन व बहनोई भी था। उन्होंने बताया था कि महेंद्र उसे अस्पताल में छोड़कर कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नहर के समीप रजबाहे के साइफन में सफाई करते समय बेलदार को शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना सदर थाना में दी। पुलिस ने शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। महेंद्र की बाजू पर एक बच्ची का नाम गुदा था जिससे उसकी पहचान हुई। परिजनों ने कहा कि करीब 35 वर्षीय महेंद्र मजदूरी करके गुजारा करता था। जिसकी शादी वर्ष 2010 में पंजाब के संगरूर जिले के लाण गांव में हुई थी।

निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि परिजनों ने पत्नी पर पति की हत्या की आशंका जताई है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद महेंद्र की मौत के कारणों का पता चलेगा। महिला से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed